गुनारसा में मकान की छत गिरी, मवेशी घायल

सहारनपुर जेएनएन। देवबंद में बारिश के चलते गांव गुनारसा में शनिवार रात एक मकान की छत गिर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM (IST)
गुनारसा में मकान की छत गिरी, मवेशी घायल
गुनारसा में मकान की छत गिरी, मवेशी घायल

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में बारिश के चलते गांव गुनारसा में शनिवार रात एक मकान की छत गिर गई। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन गाय का बछड़ा मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। पीडि़त चार वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।

गांव गुनारसा निवासी रजनीश शर्मा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन किया था। पिछले चार वर्षों से प्रधानों एवं ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटते काटते थक गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बताया कि बीते तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते उसके मकान के एक कमरे की छत गिर गई। जिसमें दबकर मवेशी घायल हो गए। पीडित रजनीश शर्मा ने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका मकान बनवाने को स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।

स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सर्वश्रेष्ठ

बेहट: आयुष मंत्रालय के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्लोकल यूनानी मेडिकल कालेज के तत्वाधान में आयुष परिचय एंव महत्व विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए प्रोफेसर अब्दुल मलिक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आयुष पद्धतियों की अहम भुमिका है।

रविवार को पब्लिक इंटर कालेज साढ़ौली कदीम मेंआयोजित गोष्ठी में बोलते हुए प्रोफेसर मलिक ने आयुष की चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद, यूनानी, योगा व होम्योपैथी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इनके प्रयोग से विभिन्न रोगों को दूर किया जा सकता है और इसका दुष्प्रभाव भी बहुत कम है। इसके अलावा प्रोफेसर डॉ रेहान सफी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा, दामोदर लाल चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 63 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान गलोकल मेडिकल कालेज के मो. अरशद खान, मो. कलीम, अतीकुर्रहमान, प्रो. दिलीप कुमार, मो. सादाब आदि ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी