राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष ने किया मां बालासुंदरी का दर्शन

राष्ट्र निर्माण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाण और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष अमरीश गोयल ने सोमवार को मां बाला सुंदरी का दर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:34 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष ने किया मां बालासुंदरी का दर्शन
राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष ने किया मां बालासुंदरी का दर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्र निर्माण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाण और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष अमरीश गोयल सोमवार को देवबंद पहुंचे। यहां भाजपाइयों व संगठन कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सोमवार को सुबह देवबंद पहुंचे सुरेश चव्हाण व अमरीश गोयल ने श्री मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर जाकर देवी दर्शन किया। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण कर मां के मंदिर द्वार पर लगे शिलापट्ट को देखा। उन्होंने परिसर स्थित अन्य मंदिरों का भी भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं व पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, अजय गर्ग, राजेश सिघल, विवेक तायल, मनोज सिघल एडवोकेट, अमित सोनी, अभिषेक मित्तल और राजेश अजमानी आदि मौजूद रहे।

पशु चिकित्सा शिविर में

283 पशुओं का उपचार

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : पशुपालन विभाग ने विकासखंड बलियाखेड़ी के गांव रेडीमलकपुर में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें पशुओं के बांझपन एवं कृमि नाशक दवाई बांटी गई।

पशुपालन विभाग के तत्वावधान एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजीव कुमार सक्सेना के निर्देशन लगाए गए शिविर में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें किसानों को पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में डा. मोनिका शर्मा ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर पेट के कीड़ों के लिए कृमिनाशक दवाओं का पान अनिवार्य है। हर तीन माह पर कृमिनाशक दवाओं का सेवन कराने से पशु स्वस्थ रहेंगे और उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी। पशुपालकों को आर्थिक लाभ भी होगा। डा. शर्मा ने बताया कि अब प्रत्येक पशु को टैग लगवाना अनिवार्य है और पशु का पंजीकरण एवं टैगिग होने के बाद उन्हें निशुल्क पेट के कीड़ों की दवा उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम रेडीमलकपुर की ग्राम प्रधान रीना व अमित चौधरी के सहयोग से पशुपालकों को जागरूक कर गांव में 283 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर में अरविद, राजबीर, सीताराम, संजीव, विकेश, विकास आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी