सरकार की नीतियों से प्रभावित जनता सरकार के साथ खड़ी: वर्मा

नागल में शनिवार को कस्बे के भाटखेड़ी रोड पर भाजपा द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:46 PM (IST)
सरकार की नीतियों से प्रभावित जनता सरकार के साथ खड़ी: वर्मा
सरकार की नीतियों से प्रभावित जनता सरकार के साथ खड़ी: वर्मा

सहारनपुर, जेएनएन। नागल में शनिवार को कस्बे के भाटखेड़ी रोड पर भाजपा द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर जनता भाजपा के साथ खड़ी है और उसी का परिणाम है कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों ने जीत दर्ज की है। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहां कि गांव लोकतंत्र की प्रथम इकाई होती है यदि गांव का विकास होगा तो देश का विकास संभव है। देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने अपने वायदे के अनुसार प्रदेश से गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है। कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख मास्टर विजेंद्र चौधरी, नागल ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रविद्र चौधरी, देवबंद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, देवेंद्र चौधरी, चरण सिंह कोरवा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विपिन आर्य, चौधरी राजबीर सिंह, राहुल, पपिन चौधरी, निशांत चौधरी, पवित्र सिंह, जितेंद्र त्यागी, विपिन सिरोही, मनोज उपाध्याय नवाब सिंह, मास्टर शीशपाल सिंह, मनोज पुंडीर, महक सिंह, चौधरी राजकरण, सतीश त्यागी, दीपक वालिया, प्रवीण वालिया संजय शर्मा, नाथीराम सैनी, सारिका वालिया , रजनी राणा, राकेश सहल, उषा उपाध्याय, डा. उपेंद्र, मुकेश महेश्वरी, सोनित कश्यप, शिवकुमार, अंकुर आदि मौजूद रहे।

बारिश में बहा ग्राम बालू का मुख्य रास्ता

महंगी: ग्राम बालू में पुल बनने से ग्रामीणों के लिए पुल के पास मिट्टी व रोड़ा डालकर अस्थायी रास्ता रास्ता बनाया था। लेकिन बारिश से वह बह गया जिससे ग्रामीणों को अब गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कुछ लोग तो मेन रास्ता छोड़कर इधर उधर के गांव से जाने को मजबूर हैं।

ग्राम बालू में पुल बन रहा है और यही रास्ता गांव में जाने के लिए मुख्य रास्ता है। इसी कारण पुल के पास मिट्टी से रास्ता बनाया गया था।लेकिन अत्यधिक बारिश के कारण वह बह गया है।जिससे अब पानी से होकर जाना पड़ता हैं। वही पर किसानों को अपनी फसल मंडी ले जाने के लिए दूसरे गांव से होकर लम्बा रास्ता तय कर जाना पड़ता है। ग्रामीण राजू चौधरी का कहना है कि कई माह से पुल निर्माण कार्य चल रहा है।लेकिन कछुआ चाल होने से अभी तक पूरा नही हुआ है जिससे कई गांव परेशान है। ग्राम प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि अस्थायी तौर पर रास्ता बनाया था, लेकिन बारिश की वजह से वह कट गया है, लेकिन इसका हल निकाला जाएगा।

chat bot
आपका साथी