लायंस क्लब मयूर की नव अधिष्ठापित कार्यकारिणी ने लिया सेवा का संकल्प

लायंस क्लब सहारनपुर मयूर का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतेंद्र अरोड़ा को प्रथम उप मंडल अध्यक्ष लायन रजनीश गोयल और रीजन चेयरमैन लायन राजन कपूर ने संयुक्त रूप से कार्यभार ग्रहण कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:29 PM (IST)
लायंस क्लब मयूर की नव अधिष्ठापित कार्यकारिणी ने लिया सेवा का संकल्प
लायंस क्लब मयूर की नव अधिष्ठापित कार्यकारिणी ने लिया सेवा का संकल्प

सहारनपुर, जेएनएन। लायंस क्लब सहारनपुर मयूर का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतेंद्र अरोड़ा को प्रथम उप मंडल अध्यक्ष लायन रजनीश गोयल और रीजन चेयरमैन लायन राजन कपूर ने संयुक्त रूप से कार्यभार ग्रहण कराया।

देहली रोड स्थित होटल के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए समारोह के अध्यक्ष ला.आशु सिघल ने अध्यक्षीय भाषण में कोविड महामारी के दौरान उनके क्लब द्वारा की गई उपलब्धियों और समाज सेवा के बारे में जानकारी दी। कहा कि सहारनपुर में अधिकांश क्लब या तो बंद हो गए थे या बैठक करने में सक्षम नहीं थे, लेकिन सहारनपुर मयूर एकमात्र क्लब था, जिसने पारिवारिक बैठकें कीं और सेवा कार्यों को निरंतर सुचारु रूप से जारी रखा। इस मौके पर क्लब में 22 महिलाओं सहित 24 नए सदस्यों को शामिल किया गया, जिन्हें देहरादून से आए द्वितीय उप ममडल अध्यक्ष ला.पंकज बिज्जलवां शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष ला. सतेंद्र अरोड़ा और उनकी टीम का अधिष्ठापन संयुक्त रूप से अधिष्ठापन अधिकारी देहरादून से प्रथम उप मण्डल अध्यक्ष ला.रजनीश गोयल और रीजन चेयरमैन ला.राजन कपूर द्वारा करवाया गया। नव अधिष्ठापित अध्यक्ष ला.सतेंद्र अरोड़ा ने क्लब की बेहतरी और उत्थान के लिए अपना दृष्टिकोण और मिशन दिखाया। गाजियाबाद से आए पूर्व मल्टीपल कौंसिल चेयरमैन एवं मल्टीपल जीएलटी कोऑर्डिनेटर ला.विनय मित्तल ने प्रेरक भाषण दिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष ला. भजनप्रीत सिंह, ला.मनोज गुप्ता, मसूरी से आए मण्डल अध्यक्ष ला.गौरव गर्ग, ला.डा. पंकज गुप्ता, अरविद पाल सिंह कपूर, संजय भसीन, रोटेरियन संजय लुथरा, विश्व जीत पुंडीर, पंकज गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, मण्डल प्रभारी सोशल मीडिया ला. सुशील भनोट समेत गंगोह, सहारनपुर, देहरादून, मसूरी और गाजियाबाद के लायन्स उपस्थित रहे।

संचालन ला संजीव भाटिया एवं ला. अनुराग कुच्छल ने संयुक्त रूप से किया।

chat bot
आपका साथी