भाजपा में ही शिक्षकों का हित सुरक्षित: सुरेंद्र शर्मा

सरसावा में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ विधानसभा नकुड़ शिक्षक सम्मेलन में भाजपा की नीतियों वह उसके द्वारा शिक्षा जगत के उत्थान हितों के लिए चलाई जा योजनाओं को विस्तार से बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:24 PM (IST)
भाजपा में ही शिक्षकों का हित सुरक्षित: सुरेंद्र शर्मा
भाजपा में ही शिक्षकों का हित सुरक्षित: सुरेंद्र शर्मा

सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ विधानसभा नकुड़ शिक्षक सम्मेलन में भाजपा की नीतियों वह उसके द्वारा शिक्षा जगत के उत्थान हितों के लिए चलाई जा योजनाओं को विस्तार से बताया गया। कहा कि सरकार के लिए आमजन का विकास सर्वोपरि है।

शनिवार को मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में देर शाम समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा में ही शिक्षकों का हित सुरक्षित है। उसकी करनी कथनी मे कोई अंतर नहीं ये ही कारण है कि शिक्षको का रुझान भाजपा के प्रति रहा है। कार्यक्रम को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजेंद्र दीक्षित, शिक्षण संस्थानों के जिला संयोजक देवेंद्र वत्स, पूर्व जिलाध्यक्ष शामली एवं विधानसभा प्रभारी नकुड़ रामजीलाल कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज, जिला सह संयोजक मास्टर राजेंद्र सैनी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जिला संयोजक रुचि यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ नगर संयोजक नकुड बालेश सैनी, मंडल देहात संयोजक राकेश चौहान रायपुर, संयोजक चिलकाना मंडल मास्टर सेठ पाल सैनी, प्रधानाचार्य मास्टर मदन लाल सैनी, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशबंधु शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री सागर चौधरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा रमन राणा, विधानसभा विस्तारक सागर प्रजापति ने भी पार्टी के उद्देश्य एवं नीतियों पर प्रकाश डाला। शिक्षक प्रकोष्ठ विधानसभा संयोजक डा. डीके चौधरी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सभासद नगर पालिका सरसावा संजय शर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रकोष्ठ नगर संयोजक दिनेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी