ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मारा, शव भी जलाया

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर में एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM (IST)
ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मारा, शव भी जलाया
ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मारा, शव भी जलाया

सहारनपुर जेएनएन। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर में एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। जब पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो जलती चिता से शव को निकाला और उसके अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के पिता की तरफ से पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव मल्हीपुर निवासी अमर सिंह पुत्र शीशराम ने बताया कि उसने अपनी 35 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की शादी करीब 15 साल पहले सबदलपुर निवासी नाथी पुत्र धूम सिंह के साथ की थी। पिता का आरोप है कि नाथी उसकी बेटी को बुरी तरह से पीटता था। वह विरोध करती थी तो उसे हत्या की धमकी देता था। सोमवार की सुबह उन्हें पता चला कि लक्ष्मी की जहर देकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद वह सबदलपुर गांव में पहुंचे तो पता चला कि लक्ष्मी के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। सूचना पर कुतुबशेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव के श्मशान घाट में पहुंचे और लक्ष्मी के शव के अवशेष को कब्जे में लिया। कुतुबशेर थाना प्रभारी का कहना है कि लक्ष्मी के पिता अमर सिंह ने पति नाथी, भाई सुमित उर्फ कल्लू और सास संतोष को हत्या का आरोपित बनाया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार सुबह तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

बच्चों का इकलौता सहारा बने नाना

लक्ष्मी को दो बेटे हैं। एक बेटे की उम्र 11 साल तो दूसरे की आठ साल है। मां लक्ष्मी की मौत हो गई और पिता जेल चला जाएगा। अब उनका सहारा केवल नाना ही बचा है। नाना अमर सिंह ने भी दोनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उठा ली है।

chat bot
आपका साथी