कथा सुनने गई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी

श्रीमद् भागवत कथा सुनने गई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी कर ली गई। पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:12 PM (IST)
कथा सुनने गई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी
कथा सुनने गई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी

सहारनपुर, जेएनएन। श्रीमद् भागवत कथा सुनने गई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी कर ली गई। पीड़ित के साथ कोतवाली पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर दी है।

रामबाग मार्ग स्थित एक बेंकट हाल में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के दौरान मोहल्ला छत्ता निवासी रश्मी पत्नी स्व. रितेश गर्ग व अंजु पत्नी अनवेश गर्ग भी मौजूद थीं। भीड़ में किसी चोर ने दोनों महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। महिलाओं को चोरी का पता उस समय लगा जब वह घर जाने लगीं। घटना से व्यापारियों में रोष फैल गया। शुक्रवार को व्यापारी नेता रघुनन्दन गोयल, प्रकाश चंद गोयल, योगेश गर्ग, अरविद कपूर, प्रदीप तायल, श्रवण शर्मा, वासु गोयल, अंकित गुप्ता, वरूण गर्ग आदि कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि लगभग दो माह पहले अंबा विहार कालोनी निवासी महिला विजय लक्ष्मी तायल के गले से बाइक सवार बदमाश चेन लूट ले गए थे उनका भी आज तक पता नहीं लग सका है।

अपहृत किशोरी बरामद

संवाद सूत्र, जड़ौदापांडा: थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने गुरूवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते 21 सितबर की शाम करीब 8 बजे जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी गैर संप्रदाय का एक युवक गांव आया और उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गया। पीड़ित महिला ने युवक व किशोरी की काफी तालाश की, लेकिन दो दिन उपरांत भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी को मोरा की लिक नहर से बरामद कर लिया और मेडिकल के लिए भेज दिया। इस मामले में कार्रवाहक प्रवेश कुमार का कहना है कि उच्चधिकारियों के निर्देशनुसार किशोरी को बरामद कर लिया है। युवक भी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

chat bot
आपका साथी