आज होगा अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा का चुनाव

रामपुर मनिहारान में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष व मंत्री पद के आज होने वाले चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:23 PM (IST)
आज होगा अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा का चुनाव
आज होगा अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा का चुनाव

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष व मंत्री पद के आज होने वाले चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में कई इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। चुनाव में पूर्व विधायक मनोज चौधरी व उनके भाई वर्तमान अध्यक्ष चौधरी देवराज सामने मैदान में हैं।

कई प्रमुख शिक्षण संस्थाओं को संचालित करने वाली अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के हरियाणा पंजाब गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में सदस्य हैं। पांच साल में सभा का चुनाव होता है, जिसका चुनाव आज 17 अक्टूबर को होगा। चुनाव के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह गुट से वर्तमान अध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह पुन: अध्यक्ष पद व मंत्री पद के लिए नृपेंद्र सिंह जनदेहड़ा प्रत्याशी है। दूसरे गुट से पूर्व विधायक मनोज चौधरी अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए शेर सिंह आमने सामने मैदान में हैं। पिछली बार देवराज सिंह के सामने चौधरी राज सिंह ने चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार चौधरी राज सिंह माजरा गुट ने देवराज सिंह को समर्थकों के साथ समर्थन दे दिया है, जबकि पूर्व अध्यक्ष व विधायक चौधरी महिपाल सिंह माजरा ने पूर्व विधायक मनोज चौधरी को समर्थन दिया है। चौधरी देवराज सिंह व पूर्व विधायक मनोज चौधरी दोनों पारिवारिक भाई है। आज होने वाले चुनाव के लिए दोनों गुट लगातार क्षेत्र में अपना संपर्क बनाए हुए दोनों गुट अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे है चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हैं गोचर कालेज में होने वाले चुनाव के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी