नहीं मान रहे लोग, सिस्टम नियमों का पालन कराने में नाकाम

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है केवल इसकी रफ्तार कम पड़ी है। अभी भी जिले में मरीज निकल रहे हैं। इसलिए लोगों को अभी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। बिना मास्क के अपने घर से नहीं निकलना चाहिए। नियमित रूप से हाथ धोने चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:48 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:48 PM (IST)
नहीं मान रहे लोग, सिस्टम नियमों का पालन कराने में नाकाम
नहीं मान रहे लोग, सिस्टम नियमों का पालन कराने में नाकाम

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, केवल इसकी रफ्तार कम पड़ी है। अभी भी जिले में मरीज निकल रहे हैं। इसलिए लोगों को अभी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। बिना मास्क के अपने घर से नहीं निकलना चाहिए। नियमित रूप से हाथ धोने चाहिए। बाजारों और सड़कों पर हो रही लापरवाही को सिस्टम या तो देख नहीं पा रहा है या फिर देखकर जानबूझकर अनदेखा कर रहा है। आटो और ई-रिक्शा एवं रोडवेज बसों में तो नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस चालान तो काट रही है, लेकिन केवल कागजों का पेट भरा जा रहा है। शहर का हाल यह है कि बाजोरिया रोड पर जाम तक लग रहा है। सब्जी मंडी में लोग नहीं कर रहे नियमों का पालन

यहां पर सुबह के समय सात बजे से लोगों की भीड़ आनी शुरू हो जाती है। छोटे दुकानदार आढ़तियों से सब्जी खरीदते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में काफी भीड़ लग जाती है। यहां पर सभी के चेहरे पर मास्क तो होते हैं, लेकिन वह मास्क नाक और मुंह पर नहीं, बल्कि नीचे होते हैं। शारीरिक दूरी का तो कोई मतलब नहीं है। वेंडरों की लापरवाही बढ़ा सकती है संक्रमण

रोडवेज बसों में वेंडर सामान बेचते हैं। जहां पर भी बस रुकती है, वहीं पर एक बस में तीन से चार वेंडर चढ़ जाते हैं। किसी के हाथ में पानी की बोतल होती है तो किसी के हाथ में कोल्ड ड्रिक की। किसी के भी चेहरे पर मास्क नहीं होता है। चालक और परिचालक खुद बिना मास्क के होते हैं। इसलिए वह किसी को भी नहीं रोकते हैं। बाजारों में कुछ दुकानदारों की लापरवाही

शहर के मोरगंज बाजार, नेहरू मार्केट, बूरा बाजार, दिल्ली रोड, बाजोरिया रोड आदि स्थानों पर कुछ दुकानदार भी लापरवाही कर रहे हैं। यहां पर भी एक-एक दुकान के सामने 20-20 ग्राहक खड़े होते हैं, लेकिन शारीरिक दूरी का पालन नहीं होता है। कुछ तो बिना मास्क के भी दिखाई देते हैं।

--

सख्ती के साथ नियमों का पालन कराया जा रहा है। चालान और जुर्माना की कार्रवाई रोज हो रही है। लापरवाह पुलिसकर्मियों से लगातार स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

-डा. एस चन्नपा, एसएसपी।

chat bot
आपका साथी