हौसले से दंपती ने दी कोरोना को मात

गंगोह के लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वर्तिका ढिल्लनव उनके पति कोरोना पाजिटिव आ गए जिसके बाद दोनों ने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिय।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:24 PM (IST)
हौसले से दंपती ने दी कोरोना को मात
हौसले से दंपती ने दी कोरोना को मात

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह के लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वर्तिका ढिल्लनव उनके पति कोरोना पाजिटिव आ गए, जिसके बाद दोनों ने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिय। उपचार लिया। साथ ही दोनों ने हौसला नहीं तोड़ा। घर में ही दवा ली और घरेलू नुस्खे भी अपनाएं। जिसके चलते अब दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

प्राचार्य ढिल्लन ने बताया कि उनकी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी खत्म कर जब वह घर लौटी तो उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट पाजिटिव आई। पांच दिन बाद पति धर्मवीर सिंह भी जांच में पाजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्होंने खुद को परिवार से अलग कर लिया। एक कमरे में दोनों का उपचार होने लगा।

प्राचार्य बताती हैं कि उन्होंने घर पर रहकर गिलोए, अदरक, तुलसी आदि के साथ काढ़ा पिया। योगा भी किया। हमेशा गर्म पानी पिया। दोनों भाप लेकर ही सोते थे। दंपती ने बताया कि उन्होंने हौसला नहीं तोड़ा और लगातार दवा लेते रहे। सकारात्मक किताबें पढ़ी। धर्मवीर का कहना है कि अस्पताल में तभी जाना चाहिए, जब अधिक परेशानी हो। अस्पताल से बेहतर ख्याल घर में रहकर किया जा सकता है।

बैंकों में हो रही शारीरिक दूरी के नियमों की अनदेखी

नानौता: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहां सरकार और अधिकारियों आमजन से शारीरिक दूरी बनाए रखने व मास्क का प्रयोग किए जाने की पुरजोर अपील की जा रही है। वहीं नगर के एक बैंक पर शारीरिक दूरी की अनदेखी की जा रही है। पूर्व में एक बैंक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना आने पर कई दिन शाखा बंद भी रही।

सुरक्षा की दृष्टि से बैंक के अंदर बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राहकों के उचित दूरी पर खड़ा होने के लिए सर्किल बनाए गए हैं, लेकिन लोग इसका सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को नगर स्थित एक बैंक पर नियमों की अनदेखी कर लोग लाइन में खड़े रहे। बैंक अधिकारियों द्वारा भी लोगों से नियमों का पालन किए जाने की अपील की जा रही है।

थानाध्यक्ष सौबीर नागर ने चेताया कि कोई भी बेवजह घर से बाहर नहीं निकले। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी