कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है नहर का जर्जर पुल

नानौता में नानौता-गंगोह रोड गांव हिमामपुर के निकट बना नहर का पुल ना सिर्फ वाहनों के लिए तंग हो रहा है बल्कि जर्जर स्थिति के चलते कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। क्षेत्रवासियों ने पुल को शीघ्र बनाए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:16 PM (IST)
कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है नहर का जर्जर पुल
कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है नहर का जर्जर पुल

सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में नानौता-गंगोह रोड गांव हिमामपुर के निकट बना नहर का पुल ना सिर्फ वाहनों के लिए तंग हो रहा है बल्कि जर्जर स्थिति के चलते कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। क्षेत्रवासियों ने पुल को शीघ्र बनाए जाने की मांग की है।

बताया जाता है कि नानौता से लगभग दो किलोमीटर दूर गांव गंगोह रोड स्थित गांव हिमामपुर के निकट पूर्वी यमुना नहर का पुल लगभग 50 वर्ष से भी अधिक समय पूर्व बना था। इस पुल की चौड़ाई भी बहुत कम है, जिसके चलते यहां से एक समय में एक ही चार पहिया वाहन गुजर सकता। पुल की चौड़ाई कम होने के चलते अक्सर यहां जाम भी लग जाता है। पुल में जगह-जगह बड़ी और गहरी दरारें हो गई हैं कई बार टुकड़ों के रूप में मरम्मत भी हुई लेकिन अब पुल की स्थिति जर्जर दशा में पहुंच चुकी है। क्षेत्र के मास्टर हसनैन, लियाकत हुसैन, मुशाहिद रजा, महेंद्र कुमार, जगदीश लाल,सुरेश कुमार, उमर दराज खान व सलमान खान आदि का कहना है कि जर्जर हो चुके पुल को यदि शीघ्र नहीं बनाया गया तो कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

इस बाबत नानौता देहात प्रधान पति अनुराग राणा ने बताया कि लगभग डेढ़ सप्ताह पूर्व क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह द्वारा पुल के चौड़ीकरण किए जाने के लिए क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह द्वारा शिलान्यास किया जा चुका है। भाजपा विधायक चौधरी कीरत सिंह ने बताया कि बताया कि लगभग ढाई करोड़ की अनुमानित लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उक्त पुल लगभग चार महीने के भीतर बनाकर तैयार कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी