व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा

गंगोह में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप तायल ने गुरुवार को संपन्न हुई बैठक में कहा कि संगठन खाद्य अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने देगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:28 PM (IST)
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा
व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप तायल ने गुरुवार को संपन्न हुई बैठक में कहा कि संगठन खाद्य अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने देगा। कहा कि पीड़ित व्यापारियों को कानूनी सहयोग दिया जाएगा। उन्होने सभी व्यापारियों से भी आग्रह किया कि मिलावटी एवं अखाद्य वस्तुओं का व्यापार नहीं करें। बाजार बंद करना समस्या का समाधान नहीं है, एकजुट होकर सही के लिए लड़े। मंडल के पदाधिकारियों को सूचित करें। बैठक में अध्यक्ष प्रदीप तायल, युवा अध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री वासु गोयल, हिदायत करीम अंसारी, मनोज कुमार, दिशू नामदेव, नवीन कुमार, टिकू कश्यप, विकास जिदल, अंकित नामदेव सहित नगर के अनेक मिठाई विक्रेता शामिल रहे।

माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: थाना प्रभारी

सड़क दूधली: कस्बा स्थित अंबेड़कर भवन में संपन्न हुई बैठक में जनकपुरी थाना प्रभारी अवनीश गौतम ने कहा कि संत रविदास जयंती शांति व्यवस्था के साथ मनाई जाए। आयोजन में दोनों समुदाय के लोगों को शामिल करें। साथ ही चेताया कि क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा नहीं होने दी जाएगी। शोभायात्रा व अंबेडकर जयंती पर यहां विवाद हो चुका है। बाहरी लोग आकर गांव का माहौल खराब करते हैं। अंबेडकर जयंती पर बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने वाले भी बाहरी लोग थे। इस बार भी एक अधिवक्ता गांव के शांत माहौल को अशांत करने के प्रयास में है। इंस्पेक्टर ने कहा कि इसके बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया है। बैठक में राकेश केमिकल चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव, हरेंद्र सिंह, गौरव, सुभाष, रागिब अहमद, पार्षद प्रतिनिधि अब्दुल वाजिद, आबिद मुखिया, सलमान, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, रवि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी