गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर शब्द कीर्तन, श्रद्धालुओं ने छका लंगर

गंगोह में गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया है। शब्द-कीर्तन आयोजित हुए व शाम तक लंगर चला गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई। कार्यक्रम सुबह ही शुरू हो गए थे। क्षेत्र में कई जगह प्रभातफेरियां भी निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:28 PM (IST)
गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर शब्द कीर्तन, श्रद्धालुओं ने छका लंगर
गुरुनानक देव के जन्मोत्सव पर शब्द कीर्तन, श्रद्धालुओं ने छका लंगर

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया है। शब्द-कीर्तन आयोजित हुए व शाम तक लंगर चला, गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई। कार्यक्रम सुबह ही शुरू हो गए थे। क्षेत्र में कई जगह प्रभातफेरियां भी निकाली गई।

रविवार की रात से ही गुरुद्वारे रोशनी से नहा उठे। पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में सबसे पहले शब्द कीर्तन किया गया। विश्व शांति व कोरोना के विनाश के लिए अरदास भी लगाई गई। इसके बाद लंगर चला, लंगर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व महिलाओं ने गुरु सेवा की तथा स्वयं ही लंगर तैयार किया। इसके लिए वह सुबह से ही तैयारी में जुट गई थी। रात को कई घंटे तक आतिशबाजी भी की गई। क्षेत्र के गुरु नानक पुरा, बोड़पुर, महंगी आदि स्थानों पर भी शब्द कीर्तन व लंगर का आयोजन हुआ। इसी के साथ कई दिन से चल रहे कार्यक्रमों का समापन हो गया। कार्यक्रम में दिलावर सिंह, सन्नी, लक्की, तलविद्र कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, मीनू, मधु, साक्षी, निर्मल, गीता, सुमन, पूजा, सरोज, सुनीता, पुष्पा, कविता आदि की भागीदारी रही। संवाद सूत्र अंबेहटा: नगर के गुरूद्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादर मे सिखो के प्रथम गुरू नानकदेव का प्रकाशोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया।गुरूद्वारा परिसर मे सुखमनी साहब का पाठ किया गया तथा रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया। तत्पश्चात मौजूद पुरूष व महिलाओ ने गुरू जी का लंगर चखा। इस दौरान प्रबन्धक सरदार रविन्द्र सिंह, सरदार महल सिंह, सरदार भजन सिंह, सरदार बलदीप सिंह, हरदीप सिंह, सरदार जोगिन्द्र सिंह, सरदार दिलबाग सिंह, अमनजीत सिंह, सरदार नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी