ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिए जाने पर खुशी

छुटमलपुर में आसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा नीट परीक्षा में ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल किए जाने पर एक-दूसरे का मुंह मीठाकर खुशी का इजहार किया। विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने कहा कि आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की मेहनत रंग लाई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:02 PM (IST)
ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिए जाने पर खुशी
ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिए जाने पर खुशी

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में आसपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा नीट परीक्षा में ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बहाल किए जाने पर एक-दूसरे का मुंह मीठाकर खुशी का इजहार किया। विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने कहा कि आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की मेहनत रंग लाई है।

शुक्रवार कस्बे स्थित अपने आवास पर एकत्र हुए आसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने कहा कि नीट परीक्षा में ओबीसी वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को सरकार द्वारा खत्म कर दिया गया था, जिसे पुन: बहाल कराने के लिए आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ओबीसी आयोग दिल्ली दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था और इसी मामले में महाराष्ट्र में विनयरत्न सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी। आसपा प्रमुख के प्रयासों से अब केंद्र सरकार ने आरक्षण को पुन: बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आसपा ओबीसी समाज के हक व अधिकारों को लेकर आगे भी संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान सचिन कांबोज, विकाश सैनी, धर्मवीर सिंह राठौर, सोपाल कांबोज, रोबिन सिंह, विश्वदीप कांबोज, विवेक कांबोज, शिवपाल कुमार, लखविदर सिंह सैनी, नितिन बंसल आदि मौजूद रहे।

विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग

नानौता: शुक्रवार को बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री अमीर हैदर जैदी के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष नईम खान, राव मुकर्रम अली, संजीव राणा, नबी अख्तर तथा अली मेहदी आदि दर्जनों कार्यकर्ता जेई जितेंद्र कुमार से मिले, जहां उनसे शिकायत की कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमराने लगी है, जिससे किसानों को कई समस्याएं हो रही हैं। यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया जाता तो किसान यूनियन प्रदर्शन को मजबूर होगी। जिसपर जेई जितेंद्र कुमार ने यूनियन कार्यकर्ताओं को जल्द स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी