गन्ना सुरक्षण जारी: गांगनौली के तीन व देवबंद मिल के दो सेंटर कटे

चीनी मिलों के आगामी पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना आयुक्त ने गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया है। जारी सुरक्षण आदेश के मुताबिक इस बार पांच सुरक्षण केंद्र काटे गए हैं। सहारनपुर जनपद की छह चीनी मिलों के लिए इस बार 393 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:44 PM (IST)
गन्ना सुरक्षण जारी: गांगनौली के तीन व देवबंद मिल के दो सेंटर कटे
गन्ना सुरक्षण जारी: गांगनौली के तीन व देवबंद मिल के दो सेंटर कटे

सहारनपुर, जेएनएन। चीनी मिलों के आगामी पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना आयुक्त ने गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया है। जारी सुरक्षण आदेश के मुताबिक इस बार पांच सुरक्षण केंद्र काटे गए हैं। सहारनपुर जनपद की छह चीनी मिलों के लिए इस बार 393 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। जिन चीनी मिलों के क्रय केंद्र काटे गए हैं उनमें गन्ना भुगतान में पिछड़ने वाली बजाज शुगर मिल गांगनौली के तीन जबकि भुगतान में सर्वश्रेष्ठ रहने वाली त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद के भी दो क्रय केंद्र काटे गए हैं।

जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि पेराइ सत्र 2021-22 के लिए गुरुवार की रात को गन्ना सुरक्षण आदेश जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा के पास पिछले सत्र में 37 गन्ना क्रय केंद्र थे इस बार भी इसके सभी केंद्र यथावत रखे गए हैं। इसी तरह नानौता चीनी मिल के भी सभी 56 केंद्र जस के तस रखे गए हैं। देवबंद चीनी मिल के पास पिछले सत्र में 124 क्रय केंद्र थे इस मिल के दो क्रय केंद्र काटे गए हैं इस बार देवबंद के पास 122 क्रय केंद्र होंगे। दया शुगर मिल गागलहेडी के पास पिछले सत्र में 31 क्रय केंद्र थे इस बार इसका एक केंद्र बढ़ाया गया है इसे 32 क्रय केंद्र दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि भुगतान में पिछड़ने वाली बजाज शुगर मिल गांगनौली के इस बार तीन क्रय केंद्र काटे गए हैं। पिछली बार इसके पास 83 क्रय केंद्र थे जबकि इस बार इसे 80 क्रय केंद्र दिये गए थे। इसी प्रकार उत्तम शुगर मिल शेरमऊ का भी एक केंद्र काटा गया है। पिछली बार इसके पास 67 क्रय केंद्र थे जबकि इस बार 66 केंद्र दिये गए हैं।

जिला गन्ना अधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि इस बार जो पांच केंद्र घटाए गए हैं उनमें सरकडी द्वितीय, जुड्डी, निची नकुड़ व छाछरेकी क्रय केंद्र का विलय किया गया है जबकि मुजफ्फरनगर जनपद के मदालिसपुर चतुर्थ एवं पंचम तितावी मिल को दिये गए हैं।

-----------

बृजमोहन मोगा

chat bot
आपका साथी