सिलाई सेंटर की छात्राओं को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में ट्रस्टी सेम छेत्री द्वारा सिलाई सेंटर की छात्राओं को शुक्रवार को मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:33 PM (IST)
सिलाई सेंटर की छात्राओं को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया
सिलाई सेंटर की छात्राओं को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

सहारनपुर, जेएनएन। दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम में ट्रस्टी सेम छेत्री द्वारा सिलाई सेंटर की छात्राओं को शुक्रवार को मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

मूंगागढ़ स्थित प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम दून एकता शक्ति ट्रस्ट की इंचार्ज आशा सभरवाल के द्वारा संचालित किया गया। जिसमें पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने सभी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। वार्ड नंबर 46 की पार्षद ज्योति अग्रवाल ने सर्टिफिकेट और मेडल देकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। ट्रस्टी मिस्टर सेम छेत्री ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिये ब्यूटीशियन सहित अन्य कोर्स भी कराए जाएंगे।

दून एकता शक्ति ट्रस्ट की अध्यक्ष बीना क्षेत्री ने भी सभी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान एकता, नीतू, पूनम थापा, आशा सभरवाल, भारत सब्बरवाल, विजय सैनी, आशा, अशोक वर्मा, अंजू, पारुल चावला आदि मौजूद रहे।

नानौता में होगी वैदिक आश्रम की स्थापना: राजेश योगी

नानौता: आरोग्य रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट नोएडा के संस्थापक महर्षि राजेश योगी ने कहा कि उनके द्वारा गंगा यमुना संगम कुआं खेड़ा नानौता पर एक योग वैदिक आश्रम की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए आगामी 28 नवंबर को भूमि पूजन होगा। नानौता दिल्ली रोड पेट्रोल पंप के निकट स्थित भाजपा कार्यालय पर वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद की प्राचीन पद्धति के द्वारा चिकित्सा का लोगों को लाभ मिले इसके लिए योग वैदिक आश्रम की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने बताया आश्रम के द्वारा प्राचीन पद्धति से आयुर्वेद द्वारा इलाज तथा भारतीय संस्कृति से युवाओं को जोडऩे का कार्य किया जाएगा। भूमि पूजन में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, कमिश्नर एम लोकेश, डीआइजी डा. प्रतिंदर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह सहित विधायक भाग लेंगे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, जिला उपाध्यक्ष गीता राणा, नवीन राणा, कार्यसमिति सदस्य विवेक नामदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर रविद्र सिंह (भारी, पूर्व प्रधान चरण सिंह, सभासद कंवर सैन जैन, गुलशन चौधरी, राजकुमार सिंह, महिपाल सिंह व कीरत सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी