कांग्रेस संगठन को गांव व बूथ तक मजबूत करें : डा. शर्मा

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी डा. संजीव शर्मा व जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को गांव व बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर बल दिया ताकि मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:00 PM (IST)
कांग्रेस संगठन को गांव व बूथ तक मजबूत करें : डा. शर्मा
कांग्रेस संगठन को गांव व बूथ तक मजबूत करें : डा. शर्मा

सहारनपुर, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी डा. संजीव शर्मा व जनपद प्रभारी गौरव भाटी ने विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को गांव व बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर बल दिया ताकि मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित किया जा सके।

जिला कांग्रेस मुख्यालय पर सोमवार को प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा (मंडल प्रभारी) व प्रदेश सचिव गौरव भाटी (जनपद प्रभारी) बैठक को सबोधित कर रहे थे। उन्होंने संगठन के महत्व को प्राथमिकता देते हुए कहा कि मजबूत संगठन का निर्माण समर्पित कार्यकर्ताओं से होता है और समर्पित कार्यकर्ताओं का संगठन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया ने सभी से मिशन-2022 की सफलता के लिए ईमानदारी व मेहनत से कार्य करने की अपील की। कहा कि हमें कांग्रेस की संस्कृति को मजबूत करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के चलते आज आमजन का जीवन दूभर हो गया है, जनता कांग्रेस से जुड़ कर, कांग्रेस को ही विकल्प के रूप में देख रही है। इस अवसर पर पार्षद चंद्र सिंह जीत सिंह निक्कू के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। शामिल होने वालों में परमवीर सिंह मंगी, परमजीत सिंह, ललित सिंह, सतनाम सिंह, विराज सिंह, गुरदयाल सिंह, जसमीत सिंह, त्रिलोक सिंह, निखिल सिंह, जय अरोड़ा, भीम,रोमी, जसपाल सिंह रहे। बैठक में सुशील चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, आरिफ खान, संजय वालिया, अशोक जैन, मनीष अरोड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरेशी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, विक्रम चंदेल, इकराम, मोहम्मद आसिफ खान, गुलशेर अल्वी, अमरदीप जैन, यूनुस सिद्दीकी, दिलशेर राणा, राजा फरीद, नदीम सिद्दीकी, मोहम्मद काशिफ, जावेद भारती, फारुख, रिकू जाटव, यशवीर सिंह, यूनुस आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी