खेतों में जलाई जा रही पराली, शासन के आदेश ताक पर

खेत में पराली जलाने की सुचना मिलने पर दौड़े प्रशासनिक अधिकारी जिला अधिकारी के सख्त आदेशों के बावजूद भी किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:59 PM (IST)
खेतों में जलाई जा रही पराली, शासन के आदेश ताक पर
खेतों में जलाई जा रही पराली, शासन के आदेश ताक पर

सहारनपुर जेएनएन। खेत में पराली जलाने की सुचना मिलने पर दौड़े प्रशासनिक अधिकारी, जिला अधिकारी के सख्त आदेशों के बावजूद भी किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।

सोमवार को खेड़ा अफगान के जंगल याकूबपुर उर्फ डेरा के समीप बने खेतों में पराली जलाए जाने का मामला सामने आया है। आसपास के खेतों के किसानों ने बताया कि याकूबपुर उर्फ डेरा में एक के बाद दूसरे खेत में पराली जलाई गई। पराली के जले अवशेषों को गायब करने के लिए जली पराली पर साथ के साथ ट्रैक्टर चला दिया गया जिससे जली पराली की पहचान न हो सके। बता दें कि पराली जलाने से उसमें से जहरीला धुआं निकलता है जो सांस समेत अन्य खतरनाक बीमारियां पैदा करता है। साथ ही वातावरण भी दूषित होता है जो स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। परंतु सभी नियमों को ताक पर रखकर पराली जलाई जा रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द पराली जलाने वाले खेत के मालिक को रोका जाए। इस दौरान मौके पर हल्का लेखपाल अनीता तोमर कृषि विभाग के तकनीकी सहायक अनुज चौहान अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी