मिट्टी के करवा पर महंगाई की मार

समय बदलने के साथ ही पर्वो पर अब स्टील के बर्तन प्रयोग होने लगे हैं। महंगाई भी मिट्टी के बने करवों की हैसियत कम नहीं कर पाई। सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं जहां पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं वहीं मिट्टी के बर्तन से चंद्रमा को जल देकर व्रत खोलती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:44 PM (IST)
मिट्टी के करवा पर महंगाई की मार
मिट्टी के करवा पर महंगाई की मार

सहारनपुर, जेएनएन। समय बदलने के साथ ही पर्वो पर अब स्टील के बर्तन प्रयोग होने लगे हैं। महंगाई भी मिट्टी के बने करवों की हैसियत कम नहीं कर पाई। सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं जहां पति के दीर्घायु होने की कामना करती हैं, वहीं, मिट्टी के बर्तन से चंद्रमा को जल देकर व्रत खोलती हैं। त्योहारों के लिए महिलाएं मिट्टी का ही करवा खरीदना पसंद करती हैं। ग्रामीण महिलाओं का ध्यान तो अब भी इसी पर ही केंद्रित है।

पिछले कुछ समय से मिट्टी के बने बर्तनों की तरफ से लोगों का ध्यान हट रहा है। मजदूरी व मिट्टी के बर्तन बनाने में आने वाली लागत के चलते यह बर्तन महंगे हो गए, तो इनका स्थान स्टील का बना करवा लेता जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि सुहाग के वास्ते लिए गए मिट्टी के इस बर्तन को संभाल कर रखना बड़ा मुश्किल काम है, जबकि स्टील के बर्तन में यह परेशानी नहीं है तथा इसे बार-बार भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कुछ महिलाओं की यह सोच भले ही हो, लेकिन अधिकांश विशेषकर ग्रामीण महिलाएं मिट्टी के करवे को ही परंपरागत व शुद्ध मानती हैं। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं श्रृंगार का सामान भी खरीदती हैं। मनोज, विवेक सरदाना आदि दुकानदारों का कहना है कि पर्व को लेकर साडिय़ों की खरीदारी हो रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। वहीं, जैसे-जैसे यह पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे महिलाएं की भीड़ सौंदर्य प्रसाधनों व साड्यि़ों की दुकान पर पहुंच रही है। बाजारों में साडिय़ों की दुकानों, कास्मेटिक, ज्वेलरी की दुकानों पर सुबह से महिलाओं की भीड़ लग रही है। दुकानदारों ने भी इन महिलाओं की पंसद का पूरा ख्याल रखा।

सपना शर्मा ने कहा कि करवा चौथ का यह व्रत पूरे विधि विधान के साथ कर रही है। पति के लंबी आयु के लिए सारा दिन उपवास रखकर देर शाम सामूहिक रूप से माता करवा चौथ की पूजा करने से मन को काफी शांति मिलती है। उपवास के दौरान पति सारा दिन विशेष रुप से देखभाल करते रहते हैं। देर शाम नए परिधान पहन कर सोलह श्रृंगार कर गोबर से बनी माता करवा की मूर्ति के साथ पूजा करती हैं। महिला नीतू, सपना, भारती का कहना है कि सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हैं।

chat bot
आपका साथी