व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आधा दर्जन सड़कों का लोकार्पण

नगर विधायक एवं सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित आधा दर्जन से अधिक सड़कों व नालियों के निर्माण का फीता काटकर लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:10 PM (IST)
व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आधा दर्जन सड़कों का लोकार्पण
व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने किया आधा दर्जन सड़कों का लोकार्पण

सहारनपुर, जेएनएन। नगर विधायक एवं सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में विधायक निधि योजना के अंतर्गत निर्मित आधा दर्जन से अधिक सड़कों व नालियों के निर्माण का फीता काटकर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय गर्ग ने कहा कि महानगर में बिना किसी भेदभाव को एक समान विकास कार्य कराए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम किसान, व्यापारी तथा मजदूर परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है तथा किसान आत्महत्या करने को मजबूर है और सरकार खोखले वायदे कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने रायवाला, खाता खेड़ी, बरकत कॉलोनी, चांद कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, धोबी वाला आदि क्षेत्रों में विधायक निधि से बनाई गई कई इलाकों की सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आजमशाह, साजिद चौधरी, गलशन कपूर, मुस्तकीम राणा,पार्षद शहजाद चौधरी, रतन सिंह यादव, परीक्षित वर्मा, पार्षद डा. अहसान, आसिफ प्रधान, चौधरी रामकुमार,डा. मुंतजीर मलिक, वसीम, राम शरण आदि मौजूद रहे। सुरेंद्रपाल बने विधि आयाम के प्रदेश प्रभारी

देवबंद : हिदू जागरण मंच की बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष ठा. सुरेंद्रपाल सिंह को विधि आयाम का प्रदेश प्रभारी बनाए जाने कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखण्ड भारत का संकल्प दोहराया।

सोमवार को हिदू जागरण मंच के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि पूरे देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। ऐसे में अमर बलिदानियों की इस पावन धरती पर हमें भारत माता को अखंड बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए आतंक का पर्याय बन चुका है। भारत माता को अखंड बनाने के लिए पाकिस्तान के बंटवारे को रद कराना होगा। उन्होंने राष्ट्ररक्षकों ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला मंत्री दीपक सोम ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। नगराध्यक्ष रूद्र मिश्रा व युवा वाहिनी के नगराध्यक्ष अनुज प्रजापति ने भी विचार रखे। इस मौके पर राघव धीमान, सुशील सिसौदिया, समर, अजय प्रजापति, आजाद, वैभव, अजय कुशवाह व राजकुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी