राजतिलक के साथ श्रीरामलीलीला महोत्सव संपन्न

कस्बा बिहारीगढ़ में होने वाले पारंपरिक और पौराणिक राम लीला महोत्सव का भगवान श्रीराम को राजतिलक के साथ समापन हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:27 PM (IST)
राजतिलक के साथ श्रीरामलीलीला महोत्सव संपन्न
राजतिलक के साथ श्रीरामलीलीला महोत्सव संपन्न

सहारनपुर, जेएनएन। कस्बा बिहारीगढ़ में होने वाले पारंपरिक और पौराणिक राम लीला महोत्सव का भगवान श्रीराम को राजतिलक के साथ समापन हो गया है। रावण का वध करने के पश्चात भगवान श्रीराम अयोध्या वापस आए, जहां पुरवासियों ने उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ ने उनका राज्याभिषेक कराया। रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम का राजतिलक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान गणेशपुर चरण सिंह राठौर ने किया। कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कस्बा बिहारीगढ़ में होने वाले रामलीला मंचन के इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों के द्वारा बहुत ही अच्छा अभिनय किया गया तथा कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनता व पुलिस प्रशासन के सहयोग पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष बाबू बृजकिशोर गोयल, महामंत्री संजय सैनी, प्रधान त्रिलोक सिंह राठौर, संजय गोयल, सुशील सैनी, सुनील कांबोज, संदीप वर्मा, हनी काम्बोज, जयपाल सैनी, नोरतु सैनी, मदनपाल काम्बोज, अश्वनी काम्बोज, मा. मनोज कांबोज, सत्येंद्र सैनी, प्रदीप कांबोज, मनोज शर्मा, सुबोध कुमार, बालेश्वर सैनी, सुंदर सैनी आदि मौजूद रहे।

गोशाला में चोरी करने आए चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया

सरसावा। रात के समय गौशाला में चोरी करने आए चोर को मोहल्लेवासियों की मदद से पुलिस ने मौके पर रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए आरोपित चोर की जेब से गोशाला के गल्ले से चुराए रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

कस्बे के मोहल्ला चौधरीयान स्थित गोशाला में रात करीब ढाई बजे एक चोर घुस गया और गोशाला में रखा दानपात्र तोड़ उसके अंदर रखे रुपये चोरी कर लिए। ऐसा करते समय मोहल्ले की ही एक महिला ने उसे देख लिया और लोगों को घटना के बारे में बता दिया। महिला द्वारा मोबाइल से वारदात की वीडियो रिकॉर्ड की गई इसी दौरान गोशाला में चोरी की घटना की जानकारी गोशाला इंचार्ज संजय जैन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व मोहल्ले के लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर चोर की जेब से गोशाला के दानपात्र से चोरी किए 2640 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए चोर की पहचान रोकी पुत्र राजेंद्र निवासी मौहल्ला अफगानान पूर्वी सरसावा के रूप मे हुई जिस पर पर पहले से ही सरसावा थाना में अनेक मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने गोशाला इंचार्ज संजय जैन पुत्र राजेन्द्र जैन निवासी मोहल्ला चौधरीयान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी