राजस्व वसूली में लाएं तेजी: मिश्रा

नकुड़ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्रा ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:05 PM (IST)
राजस्व वसूली में लाएं तेजी: मिश्रा
राजस्व वसूली में लाएं तेजी: मिश्रा

सहारनपुर, जेएनएन। नकुड़ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्रा ने तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील कार्यालय पहुंचे एडीएमएफ रजनीश मिश्रा ने सबसे पहले एसडीएम कोर्ट में चल रहे वादों की प्रगति को जाना और वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद संग्रह कार्यालय पहुंचे और राजस्व वसूली की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद रजिस्टर कानूनगो कार्यालय पहुंचे और वहां भी कर्मचारियों के पीएफ आदि की जांच की। उन्होंने मिसल बंद आदि को भी चैक करते हुए अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर तहसीलदार देवेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

महिलाओं को दी सरकार की योजनाओ की जानकारी

बिहारीगढ़: विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत थापुल इस्माइलपुर, ताकीपुर ,शेख वाला, मोहम्मदपुर ग्रंट, के आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद ताकीपुर शेख वाला की ग्राम प्रधान अनीता देवी ने महिलाओं से कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं चल रही है योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर जीवन स्तर को ऊंचा किया जा सकता है। वहीं बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर नीलम रानी व संयोगिता यादव ने संयुक्त रुप से विस्तार पूर्वक पोषण अभियान के उद्देश्य को बताया। गर्भवती धात्री महिलाएं नवजात शिशु जन्म गर्भावस्था से जीवन के पहले 1000 दिन तक कुपोषण रोकथाम हेतु बहुमूल्य समय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री किशोरी देवी, अनीता रानी, बिना, पूनम सुबलेश, सुधा पांडे, मधुरानी, मीना, ममता रानी, शीतल, छुआरी, सुरेशो, पिकी, बब्लेश आदि मौजूद रही।

छुटमलपुर: शनिवार को नाबार्ड द्वारा कालूवाला पहाड़ीपुर में ग्राम स्तरीय कार्यशाला कर समूह से जुडी ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी सैयद शान हुसैन ने वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी