सपा बनाएगी बहुमत से सरकार: कश्यप

सरसावा में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा बहुमत के आधार पर सरकार बनाएगी जिसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:24 PM (IST)
सपा बनाएगी बहुमत से सरकार: कश्यप
सपा बनाएगी बहुमत से सरकार: कश्यप

सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा बहुमत के आधार पर सरकार बनाएगी, जिसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। यह चुनाव समाज के लोगों की दिशा और दशा को तय करेगा। इसलिए समाज के लोग एकजुट होकर सपा सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाए।

शनिवार को कस्बे के मोहल्ला पूर्वी अफगानान में सुशील कश्यप के आवास पर आयोजित 18 अक्टूबर की बुढाना में सपा पिछड़ा वर्ग की रैली में समाज के लोगों की भागीदारी का आह्वान करने के लिए पहुंचे राजपाल कश्यप ने समाज के लोगों के बीच बोलते कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्गों के हितों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि सपा मे ही पिछडा वर्ग का भविष्य है आने वाला चुनाव समाज की दिशा दशा तय करेगा। इस लिए समाज के लोग रैली मे भारी भीड़ जुटा अपनी ताकत का अहसास कराए।

पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप ने कहा कि भाजपा के पास विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं मात्र धर्म की राजनीति का खेल खेल खेलकर लोगों के बीच नफरत पैदा की, जिससे अब जनता समझने लगी है। विधानसभा प्रभारी चौधरी जगपाल ने कहा कि भाजपा की नीतियां व उसके कार्यक्रम से जनता त्रस्त हो चुकी उसका फिर से सपा मे तेजी से रूझान बढ़ रहा है। अगली सरकार सपा की और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होगे। कार्यक्रम के संयोजक सुशील कश्यप व कश्यप समाज के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने आए अतिथियों बुढाना रैली भारी भीड जुटाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव उदयबीर कश्यप, मागे राम कश्यप, चंद्रभान, बीके कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सासी, नगराध्यक्ष राव इसरार, नवीन टाक, अंकित वाल्मीकि आदि ने भी संबंधित करते 18 अक्टूबर को बुढाना मे रैली के लिए भारी संख्या मे भीड़ जुटाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र भान कश्यप ने तथा संचालन धनप्रकाश कश्यप ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से महेंद्र कश्यप, जुबैर खा, डा. सतीश कश्यप, नीटू कश्यप, सुभाष कश्यप, अतर सिह कश्यप, कश्मीर सिह कश्यप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी