व्यापारी उत्पीड़न पर सपा व्यापार सभा प्रदेशाध्यक्ष ने जताई चिता

व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने वर्तमान सरकार में व्यापारियों के उत्पीड़न अन्याय उपेक्षा नोटबंदी और जटिल विसंगतिपूर्ण जीएसटी से हुए नुकसान पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि महंगी बिजली इंस्पेक्टर राज बढ़ते अपराध समेत पुलिस उत्पीड़न पर चिता जताई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 09:54 PM (IST)
व्यापारी उत्पीड़न पर सपा व्यापार सभा प्रदेशाध्यक्ष ने जताई चिता
व्यापारी उत्पीड़न पर सपा व्यापार सभा प्रदेशाध्यक्ष ने जताई चिता

सहारनपुर, जेएनएन। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक, संजय गर्ग ने वर्तमान सरकार में व्यापारियों के उत्पीड़न, अन्याय, उपेक्षा, नोटबंदी और जटिल विसंगतिपूर्ण जीएसटी से हुए नुकसान, पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि, महंगी बिजली, इंस्पेक्टर राज, बढ़ते अपराध समेत पुलिस उत्पीड़न पर चिता जताई।

संजय गर्ग ने व्यापार सभा के प्रदेश भर के जिला एवं महानगर अध्यक्षों व महासचिवों की वर्चुअल बैठक में सभी वर्ग के व्यापारियों को लामबंद करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश के व्यापारियों का सम्मान व अस्तित्व बचा पाएगी। प्रदेश के व्यापारी आज गहने जेवर गिरवी रखने को मजबूर हैं। गर्ग ने कोरोना काल में मृत व्यापारियों व उनके परिजनों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर आश्रित परिवारों को दस लाख के मुआवजे, वर्ष 2021 के अप्रैल व मई माह की बिजली बिल माफी, रेहड़ी पटरी वालों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद, कोरोना काल के बैंक ब्याज की माफी की मांग सरकार से की। संचालन प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता(कानपुर) ने किया। बैठक में सभी जिले महानगर के अध्यक्ष,महासचिव व प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने वर्चुअल बैठक के दौरान सभा को विधानसभा स्तर तक संगठित करने और जिला व नगर कमेटियों को सक्रिय बनाने का निर्देश दिए। गर्ग ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए पीड़ितों और जरुरतमंदो की मदद कर रहे पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।

लिपिकों की पदोन्नति होने पर महासंघ ने खुशी जताई

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश के राजकीय आइटीआई एवं सेवायोजन कार्यालयों के 217 लिपिकों की पदोन्नति होने पर खुशी जताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।

महासंघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी व जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी, आइटीआइ व सेवायोजन जिलाध्यक्ष सुधारनी शर्मा ने उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक में प्रदेश के राजकीय आइटीआइ एवं जिला सेवायोजन कार्यालयों में पदोन्नति पाए 217 लिपिकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अर्जुन सिंह त्यागी जिलाध्यक्ष व दानिश सिद्दीकी •िाला मंत्री ने कहा कि इस कार्य को विषम परिस्थितियों में संपन्न करने हेतु विभागीय निदेशक कुणाल सिल्कू एवं अपर निदेशक मान पाल सिंह को धन्यवाद देते हुए अपेक्षा की गई की भविष्य में भी कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं का निराकरण इसी प्रकार किया जाता रहेगा। विदित हो कि लंबे समय से लिपिक संवर्ग की पदोन्नति का मामला लंबित चल रहा था । विगत लगभग 15 माह से कोरोना के चलते विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की बैठक संपन्न ना होने से यह मामला अंधेरे में था। आइटीआइ प्रधानाचार्य सुधारनी शर्मा ने बताया कि सहारनपुर मे तैनात संजय तिवारी, राजेश कुमार, रवि शर्मा ,तरुण कुमार एवम गोविद राम को भी पदोन्नत किया गया है।

chat bot
आपका साथी