एसपी सिटी राजेश कुमार ने संभाला चार्ज

अभी तक सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर को बुधवार की देर रात एसएसपी डा. एस चन्नपा समेत कई अधिकारियों ने विदाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:53 PM (IST)
एसपी सिटी राजेश कुमार ने संभाला चार्ज
एसपी सिटी राजेश कुमार ने संभाला चार्ज

सहारनपुर, जेएनएन। अभी तक सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर को बुधवार की देर रात एसएसपी डा. एस चन्नपा समेत कई अधिकारियों ने विदाई दी। जिसके बाद वह बुधवार की रात ही मेरठ के लिए रवाना हो गए थे। उनके स्थानांतरण के बाद जिले में एसपी सिटी बनकर पहुंचे राजेश कुमार ने गुरुवार को चार्ज ले लिया है। बता दें कि राजेश कुमार बुलंदशहर, मेरठ और शाहजहांपुर जैसे जनपदों में रह चुके हैं। मेरठ और बुलंदशहर में रहते हुए उन्होंने कई बड़ी वारदातों का राजफाश किया है। एसएसपी डा. एस चन्नपा छुट्टी पर होने के कारण एसपी सिटी राजेश कुमार को आते ही एसएसपी का भी कार्यभार संभालना पड़ा। बता दें कि रविवार तक एसएसपी छुट्टी पर है। राजेश कुमार ने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि अपराध पर कंट्रोल करना उनका मकसद रहेगा। साथ ही पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार को खत्म करना भी उनका उद्देश्य है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने संभाला चार्ज

सहारनपुर : अभी तक सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर को बुधवार की देर रात एसएसपी डा. एस चन्नपा समेत कई अधिकारियों ने विदाई दी। जिसके बाद वह बुधवार की रात ही मेरठ के लिए रवाना हो गए थे। उनके स्थानांतरण के बाद जिले में एसपी सिटी बनकर पहुंचे राजेश कुमार ने गुरुवार को चार्ज ले लिया है। बता दें कि राजेश कुमार बुलंदशहर, मेरठ और शाहजहांपुर जैसे जनपदों में रह चुके हैं। मेरठ और बुलंदशहर में रहते हुए उन्होंने कई बड़ी वारदातों का राजफाश किया है। एसएसपी डा. एस चन्नपा छुट्टी पर होने के कारण एसपी सिटी राजेश कुमार को आते ही एसएसपी का भी कार्यभार संभालना पड़ा। बता दें कि रविवार तक एसएसपी छुट्टी पर है। राजेश कुमार ने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि अपराध पर कंट्रोल करना उनका मकसद रहेगा। साथ ही पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार को खत्म करना भी उनका उद्देश्य है।

chat bot
आपका साथी