टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने को सपा नेता साहिल ने दिया समर्थन

सरसावा में हाईकमान के निर्देश पर कृषि कानून के खिलाफ नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर करीब बीस दिन से भाकियू के चल रहे धरना पर सपा नेता साहिल खान ने साथियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन देते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:06 PM (IST)
टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने को सपा नेता साहिल ने दिया समर्थन
टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने को सपा नेता साहिल ने दिया समर्थन

सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में हाईकमान के निर्देश पर कृषि कानून के खिलाफ नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर करीब बीस दिन से भाकियू के चल रहे धरना पर सपा नेता साहिल खान ने साथियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन देते हुए सरकार को किसान विरोधी बताया है।

धरना स्थल पर उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें किसान हित में नहीं सोचतीं हैं। किसानों पर थोपे गए कृषि कानून के खिलाफ भाकियू लगातार धरना प्रदर्शन कर इसे वापस लिए जाने की मांग कर रही, मगर सरकार सुध नहीं ले रहीं। उन्होंने सपा को किसान हित सोच की पार्टी बताते भाकियू किसान आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। भाकियू ने समर्थन देने पर उनका धन्यवाद करते स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ जुबैर खान,असलान खान, जीशान राव, अलताफ सभासद, मुजम्मिल जाफरी, मा असलम कारी मुकीम, हाजी मसूद, कारी मुकर्रम आदि मौजूद रहे।

उधर, लगातार बीस दिन से टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी रहा। धरना पर युवा जिलाध्यक्ष अजय कामबोज, ब्लाक अध्यक्ष स भोला सिंह, मीडिया प्रभारी स हरि सिंह, प्रदीप शर्मा, कुलविदर सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे।

मौखिक परीक्षा कल

सहारनपुर: जेवी जैन कालेज की इतिहास विभागाध्यक्ष डा. शशि नौटियाल ने बताया कि एमए इतिहास तृतीय सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 21 जून को इतिहास विभाग में सुबह 9.30 बजे से होगी। छात्र-छात्राएं एडमिट कार्ड व फाइल के साथ विभाग में नियत समय पर पहुंचे।

सैनी समाज में हर्ष

सहारनपुर: प्रगतिशील सैनी सभा ने जसवंत सैनी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है।सभा ने कहा कि इससे सैनी समाज का गौरव बढ़ा है। अध्यक्ष अभय सिंह सैनी, एनआर सैनी, मांगेराम सैनी, धनीराम सैनी, संजय सैनी, विनित सैनी, रफल सिंह सैनी, इलमचंद सैनी, गोपाल सैनी, हर प्रकाश सैनी आदि ने हर्ष जताया है।

chat bot
आपका साथी