इसरो की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे स्वीधी को छठा स्थान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहारनपुर की स्वीधी गोयल ने अखिल भारतीय स्तर पर छठां स्थान हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:07 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:07 PM (IST)
इसरो की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे स्वीधी को छठा स्थान
इसरो की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मे स्वीधी को छठा स्थान

सहारनपुर जेएनएन। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहारनपुर की स्वीधी गोयल ने अखिल भारतीय स्तर पर छठां स्थान हासिल किया है।

महानगर के स्वतंत्र नगरी निवासी कारोबारी संजीव कुमार गोयल-लता गोयल की बिटिया स्वीधी गोयल सेंट मेरिज एकेडमी मिशन कंपाउंड में कक्षा-11 की छात्रा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बंगलुरु द्वारा अगस्त में अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित आनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई थी। स्वीधी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। स्वीधी ने बताया की प्रतियोगिता के कक्षा 11-12 वर्ग में अखिल भारतीय स्तर पर उसे छठां स्थान मिला है। इसरो के अध्यक्ष डा. के शिवन ने स्वीधी को यह प्रमाण पत्र भेजा है। पिता संजीव कुमार गोयल का कहना है कि वह बेटी को प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। सेंट मेरीज एकेडमी की प्रधानाचार्य अगस्टीन मैरी ने भी स्वीधी को प्रतियोगिता में छठां स्थान हासिल करने के लिए बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

chat bot
आपका साथी