श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान जारी

श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाकर हिदू संगठन के लोग नगर व क्षेत्र के गांव में घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं। अभियान 30 जनवरी तक जारी रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 10:50 PM (IST)
श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान जारी
श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान जारी

सहारनपुर जेएनएन। श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान चलाकर हिदू संगठन के लोग नगर व क्षेत्र के गांव में घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं। अभियान 30 जनवरी तक जारी रहेगा।

इस दौरान चौधरी नक्षत्र सिंह व नीरज अग्रवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं। 15 जनवरी से आरंभ अभियान 30 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर निर्माण कार्य में देश के हर घर से सहयोग राशि संस्था के माध्यम से शामिल की जाएगी। प्रत्येक हिदू धर्म से जुड़े व्यक्ति को इस दान में अपना योगदान करना चाहिए। श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हिदू संस्कृति और हिदू स्वाभिमान के लिए गौरव का विषय है।

विकास महेश्वरी व रोहित राणा ने कहा कि जो भी सच्जन राम मंदिर हेतु धनराशि देगा, वह उसकी रसीद जरूर ले ले। बिना रसीद के किसी से कोई धनराशि नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि समर्पण निधि में 10, 100 व 1000 के कूपन हैं। किसी से कोई जबरदस्ती या दान देने हेतु कोई आग्रह नहीं किया जाता है। अभियान में विहिप के नगर पलक यशपाल सैनी ने बताया कि नगर में 19 जनवरी तक 1 लाख नौ सौ 30 रूपए व देहात के खंड अभियान प्रमुख जितेंद्र जागलान ने बताया कि 19 जनवरी तक साड़े चार लाख रूपए एकत्रित किए है। इस अवसर पर वासु शर्मा, रविद्र सैनी, मुकेश, सुशील, सुधीर अग्रवाल, गौरव गोयल, अंकुर भारती, धमेंद्र, गगन गर्ग, सुशील धीमान, उमा शर्मा व देहात में रोबिन, कुलदीप, सत्यवीर, सोनू, विनय, यशपाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी