समझदारी दिखाएं, नियमों का पालन कर कोरोना को भगाए

कोरोना वायरस को जिले से जड़ से खत्म करने के लिए जनता को आगे आना होगा। जिला प्रशासन का साथ देना होगा। तभी कोरोना हार सकता है। इसलिए समझदारी दिखाएं। बेवजह अपने घरों से न निकलें। निकलें भी तो नियमों का पालन करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:57 PM (IST)
समझदारी दिखाएं, नियमों का पालन कर कोरोना को भगाए
समझदारी दिखाएं, नियमों का पालन कर कोरोना को भगाए

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस को जिले से जड़ से खत्म करने के लिए जनता को आगे आना होगा। जिला प्रशासन का साथ देना होगा। तभी कोरोना हार सकता है। इसलिए समझदारी दिखाएं। बेवजह अपने घरों से न निकलें। निकलें भी तो नियमों का पालन करें। शनिवार का दिन नियम के हिसाब से कुछ हद तक बेहतर रहा। इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर कहीं पर भीड़ नहीं दिखी। बाजार बंद रहे। लोग सड़कों पर कम दिखे। बिना मास्क के भी लोग नजर नहीं आए। रविवार को भी शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे। जिलाधिकारी और एसएसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रविवार को साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराया जाए। आटो और ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा

शनिवार को शहर के सभी बाजार बंद रहे। इस दौरान पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। आटो में तीन से अधिक सवारियों को बैठाने वाले चालक का चालान काटा गया। उसे हिदायत दी गई कि यदि दोबारा से नियम तोड़ते हुए पकड़े गए तो 10 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। इसी तरह से ई-रिक्शा चालकों के भी चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया। वहीं, कार एवं बाइक सवारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। सब्जी मंडी में सुबह के समय दिखी भीड़

शहर की सब्जी मंडी में सुबह के समय भीड़ दिखी। मंडी सुबह सात बजे खुल गई थी। यहां पर सब्जी विक्रेता और आमजन सब्जी खरीदते हुए दिखे। यहां पर भीड़ के बीच लापरवाही भी दिखी। कई लोग बिना मास्क के थे। शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। हालांकि एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि रविवार को सब्जी मंडी में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भीड़ रोकना होगा मुश्किल

सोमवार को दो दिन के बाद शहर के बाजार खुलेंगे। इसलिए सोमवार को शहर के हर बाजार में अधिक भीड़ उमड़ने के आसार है। इसलिए नियमों का उल्लंघन होने की भी आशंका है। एसएसपी डा. एस चन्नपा का कहना है कि सोमवार को शहर के हर बाजार में पुलिस टीमों को बढ़ाया जाएगा। लोगों से नियमों का पालन सख्ती के साथ कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी