शिवसेना के प्रदेश सचिव साथियों समेत भाजपा में शामिल

शिवसेना के प्रदेश सचिव समेत अनेक पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने शिवसेना पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:35 PM (IST)
शिवसेना के प्रदेश सचिव साथियों समेत भाजपा में शामिल
शिवसेना के प्रदेश सचिव साथियों समेत भाजपा में शामिल

सहारनपुर, जेएनएन। शिवसेना के प्रदेश सचिव समेत अनेक पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया व पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने शिवसेना पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देख कर आज सभी वर्गों के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। भाजपा के दिल्ली रोड स्थिति कार्यालय पर आयोजित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, तब से प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए शिवसेना के प्रदेश सचिव कुलदीप पुंडीर ने भी विचार रखे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राकेश नागर, दीपक गुलाटी, ब्रह्मप्रकाश सैनी, आशु अग्रवाल, राजेन्द्र चावला, अनुज त्यागी, राजेन्द्र कुमार, तरुण प्रताप सिंह, सुरेंद्र नौटियाल, ठाकुर सूरजपाल, अनिल सिंह, शैलेन्द्र रावत, गौरव चौहान, आशीष त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश सेठी, मुकेश चौधरी, विजय माहेश्वरी, सरोज शर्मा, विनोद चोजड़, कोषाध्यक्ष नरेश धनगऱ, महामंत्री शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष संदीप रावत, प्रदीप शर्मा, गौरव कक्कड़, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

कारगिल विजय दिवस पर किया रक्तदान

नकुड़: जय हिद सामाजिक संस्था ने नगरपालिका परिषद में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर लगा, संस्था संस्थापक उमंग शर्मा ने बताया कि आज का रक्तदान शिविर कारगिल में शहीद हुए भारत माता के सपूतों को समर्पित है। शिविर में 150 से ऊपर युवाओं ने रक्तदान किया। एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश से चिकित्साकर्मी शिविर में पहुंचे थे। इस मौके पर संस्था के आलोक जैन, मनोज गोयल हरीश वर्मा, अंकित नामदेव, राजन शर्मा, आशीष शर्मा, सचिन शर्मा, दानिश फारुखी, शुभम अग्रवाल, नितिन सिघल, दिनेश सरदाना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी