शाकंभरी किसान मजदूर सहयोग समिति ने बांटे 350 कंबल

बेहट में श्री शाकंभरी किसान एवं मजदूर सहयोग समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबों को 350 कंबल वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:13 PM (IST)
शाकंभरी किसान मजदूर सहयोग समिति ने बांटे 350 कंबल
शाकंभरी किसान मजदूर सहयोग समिति ने बांटे 350 कंबल

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में श्री शाकंभरी किसान एवं मजदूर सहयोग समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबों को 350 कंबल वितरित किए गए।

शनिवार को क्षेत्र के यमुना खादर इंटर कॉलेज कम्बोहमजरा में श्री शाकंभरी किसान एवं मजदूर सहयोग समिति के तत्वाधान में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य नाथीराम कांबोज ने कहा कि मजबूर व गरीबों का सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य है। जरूरतमंदों का सहयोग करना व्यक्ति का परम धर्म है।इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक ऋषि पाल, रविद्र कांबोज, ठाकुर तेजपाल, विश्वास, प्रवेश कुमार, अजय सैनी, प्रीतम सिंह, गोवर्धन सिंह, राहुल कुमार, कर्म सिंह ,चौधरी रफल आदि लोग मौजूद रहे।

समूह के नाम पर ठगी करने वाले को ग्रामीणों ने दबोचा

बड़गांव: समूह के नाम पर हजारों की ठगी करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

क्षेत्र के चंदपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने को ब्लाक का कर्मचारी बताते हुए लगभग चार माह पहले मीटिग करते कहा कि समूह बनाकर सभी को एक एक लाख रुपये दिए जाएंगे। एडवांस में सभी से महिलाओं से एक एक हजार पचास रुपये ले लिए। महिलाओं मधु, गुड्डी, सरोज व मांगेराम ने बताया कि कई माह तक इस ठग का फोन भी नही मिल रहा था। रविवार को यह ठग पेट्रोल पंप से तेल ले रहा था तो इसी समय पीडित मांगेराम भी तेल लेने पंप पर पंहुच गया। सूचना पर पीड़ित महिलाएं भी थाना पर आ गई ओर हंगामा किया। पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर घर भेज दिया है। हिरासत में पकडे गए व्यक्ति ने अपना नाम सुनील निवासी शिमलाना बताया है। पुलिस पकड़े गए ठग से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी