शाह डेढ़ घंटा तो, करीब तीन घंटा जिले में रहेंगे योगी

जिले वासियों की दशकों पुरानी विश्वविद्यालय की मांग गुरुवार को पूरी होने जा रही है। जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:04 PM (IST)
शाह डेढ़ घंटा तो, करीब तीन घंटा जिले में रहेंगे योगी
शाह डेढ़ घंटा तो, करीब तीन घंटा जिले में रहेंगे योगी

सहारनपुर, जेएनएन। जिले वासियों की दशकों पुरानी विश्वविद्यालय की मांग गुरुवार को पूरी होने जा रही है। जनता रोड स्थित पुंवारका में बनने वाले मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। दोनों नेताओं के सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री डेढ़ घंटा व मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे कार्यक्रम में रहेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी व भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री गुरुवार को साढ़े 12 बजे दिल्ली से बीएसएफ के हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर 12.50 बजे पहुंचेंगे। 12.55 बजे सड़क मार्ग द्वारा मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण स्थल ग्राम पुंवारका पहुंचेंगे। गृहमंत्री करीब डेढ़ घंटा तक यहां रुकने के दौरान शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से दो बजकर 28 मिनट पर वापस हैलीपेड और वहां से वापस सफदरगंज एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 11.55 बजे एयरपोर्ट सरसावा पहुंचेंगे, यहां से 12.10 बजे हेलीकाप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 12.10 से 12.50 तक का इनका समय आरक्षित रखा गया है। इसमें गृहमंत्री का आगमन व स्वागत रहेगा। 12.55 बजे कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 2.40 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से वायुसेना स्टेशन सरसावा पहुंचेंगे और वहां से 2.55 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन समेत अनेक नेताओं ने पंडाल में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी