गाय चोरी कर जंगल में की गोकुशी, सनसनी

कैलाशपुर की शत्रुघनपुरी कालोनी निवासी तुषार की गाय चोरी कर पास के जंगल में काटे जाने से सनसनी फैल गई। कालोनी वासियों ने पुलिस के समक्ष कड़ा रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने घटना का राजफाश करने का आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:13 PM (IST)
गाय चोरी कर जंगल में की गोकुशी, सनसनी
गाय चोरी कर जंगल में की गोकुशी, सनसनी

सहारनपुर, जेएनएन। कैलाशपुर की शत्रुघनपुरी कालोनी निवासी तुषार की गाय चोरी कर पास के जंगल में काटे जाने से सनसनी फैल गई। कालोनी वासियों ने पुलिस के समक्ष कड़ा रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने घटना का राजफाश करने का आश्वासन दिया।

गुरुवार रात कैलाशपुर की शत्रुघनपुरी कालोनी निवासी तुषार पुत्र सतीश शर्मा की दो गाय पास के घर में बंधी हुई थी। घर में दरवाजा न होने के कारण, गोकुश उन्हें खोलकर पास के जंगल में ले गए और यहां गोकुशी कर दी।

उजाला होने के कारण गोकुश दूसरी गाय को बंधी छोड़कर भाग निकले। प्रात: गायों को गायब देख तुषार व कालोनी वासियों ने आसपास खोजबीन शुरू की, तो कालोनी के पीछे जंगल में एक गाय पेड़ से बंधी मिली जबकि दूसरी गाय के अवशेष मिले। गोकुशी की सूचना पर एसओ सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे व जेसीबी की मदद से अवशेषों को गड्ढा खोदकर दबवा दिया। कालोनी वासियों ने बताया कि दो माह पूर्व भी गोकुशी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। सीओ सदर अजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शीघ्र ही गोकुशों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।

किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

नानौता: क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ उसी के पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीड़िता के पिता द्वारा एसएसपी को शिकायत पत्र दिया गया था। जिस पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को ब्यान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा है। थानाध्यक्ष को सोवीर नागर का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी