थाने में सीज वाहन अब छह माह में होंगे नीलाम

पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में सीज किए गए वाहनों को यदि वाहन स्वामियों द्वारा छह माह के भीतर न छुड़ाया गया तो अब पुलिस सीज वाहनों को प्रक्रिया के तहत नीलाम करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:50 PM (IST)
थाने में सीज वाहन अब छह माह में होंगे नीलाम
थाने में सीज वाहन अब छह माह में होंगे नीलाम

सहारनपुर, जेएनएन। पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में सीज किए गए वाहनों को यदि वाहन स्वामियों द्वारा छह माह के भीतर न छुड़ाया गया तो अब पुलिस सीज वाहनों को प्रक्रिया के तहत नीलाम करेगी।

पुलिस द्वारा चेकिग या अन्य कारण से वाहनों को सील कर दिया जाता है। इन सीज किए वाहनों को थाने में ही खड़ा कर दिया जाता है। थाने में खड़े उक्त वाहन कबाड़ का रूप ले लेते हैं। लेकिन अब पुलिस इस प्रक्रिया को बदल रही है थाना कोतवाली के हेड मोहर्रिर कालूराम ने बताया पुलिस ने अब सीज वाहनों को छुड़ाने के लिए समय सीमा तय कर दी है यदि वाहनों के मालिक अपने सीज वाहनों को छह महीने तक नहीं छुड़ाते हैं तो पुलिस इन वाहनों को प्रक्रिया के तहत नीलाम करेगी। पुलिस की इस प्रक्रिया से जो दुपहिया या अन्य वाहन थाने में खड़े-खड़े कबाड़ बन जाते हैं वह वाहन कबाड़ बनने से बच सकेंगे। विवाहिता घर से लापता, आरोपित के स्वजनों को मिल रही धमकी

नानौता : उत्तराखंड राज्य के मिर्जापुर क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व एक विवाहिता लापता हो गई थी। अब विवाहिता पक्ष के लोगों द्वारा आरोपित की बहन व उसके परिवार को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है।

बुधवार को क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला में थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि लगभग एक माह पूर्व के उत्तराखंड के मिर्जापुर से एक विवाहिता अपनी ससुराल से लापता हो गई थी। इसका आरोप थाना गंगोह क्षेत्र के गांव निवासी उसके (शिकायतकर्ता)के भाई पर है। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों और पति के साथ नानौता थाना अंतर्गत गांव में रहती है। आरोप लगाया कि गत एक माह पूर्व लापता विवाहिता के स्वजन उसके गांव आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। जाते समय आरोपितों ने उसके पति व बच्चों को अगवा कर जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़ता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी