एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

शुक्रवार तीसरे पहर एसडीएम ने नई अनाज मंडी स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होने व्यापारियों की बैठक भी ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 11:06 PM (IST)
एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण
एसडीएम ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

सहारनपुर जेएनएन। शुक्रवार तीसरे पहर एसडीएम ने नई अनाज मंडी स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होने व्यापारियों की बैठक भी ली।

उप जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल नई अनाज मंडी स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। एसडीएम के पहुंचते ही मंडी में हड़कंप मच गया। उन्होने जाते ही क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र प्रभारी मनोज गौतम व मंडी निरीक्षक अवनीश से जानकारियां ली। एसडीएम को मौके पर किसानों का धान तौल होता मिला। इसके अलावा कोई खामी नजर नहीं आई। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने मंडी समिति कार्यालय में व्यापारियों की बैठक ली। उन्होने व्यापारियों से धान के क्रय-विक्रय के बारे में आ रही समस्याओं के बारे में पूछा। एसडीएम ने किसानों से कहा कि वह क्रय केंद्र पर धान लाने से पहले अपना पंजीकरण कराएं तथा सरकारी मानकों के अनुसार ही धान को सरकारी क्रय केंद्र पर लाएं। बैठक में मोल्हड मल गर्ग, कल्याण दत्त शर्मा, योगेंद्र गर्ग, योगेश गर्ग, प्रवीण तायल, विकास कुमार, गौरव, प्रदीप सैनी, मुकेश तायल, संदीप गोयल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी