अनुसूचित जाति के लोगों का भविष्य भाजपा में सुरक्षित : कांता कर्दम

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का भविष्य भाजपा में ही सुरिक्षत हैं क्योंकि भाजपा सरकार बिना भेदभाव प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:11 PM (IST)
अनुसूचित जाति के लोगों का भविष्य भाजपा में सुरक्षित : कांता कर्दम
अनुसूचित जाति के लोगों का भविष्य भाजपा में सुरक्षित : कांता कर्दम

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का भविष्य भाजपा में ही सुरिक्षत हैं, क्योंकि भाजपा सरकार बिना भेदभाव प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

बुधवार को जाटव बस्ती में हुई बैठक में राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने कहा कि सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं चला रखी हैं। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलें। उन्होंने कार्यकताओं से आह्वान किया कि वह आगे आकर पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें। कहा कि सरकार देश और राष्ट्रहित में उचित फैसले ले रही है, लेकिन विपक्षी दलों को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने अनुसूचित वर्ग के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के नगराध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, टिकू जाटव और अविनाश वाल्मीकि समेत कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम का स्वागत किया। संचालन राहुल वाल्मीकि ने किया। विनोद जाटव, संदीप शर्मा, दीपक चंचल, जोगिद्र जाटव, अजय जाटव, विनय वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, अमित, शगुन व जयभगवान आदि मौजूद रहे। आयुष पद्धति अपनाकर भी रह सकते हैं स्वस्थ : कमरुज्जमां कुरैशी

देवबंद : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने आयुष पद्धति व उपचार तथा स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए।

बुधवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रोफेसर डा. कमरूज्जमा कुरैशी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आयुष पद्धति की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस पद्धति को अपनाकर भी लोग स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूनानी आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। प्राचार्य डा. मोहम्मद असलम व डा. फैसल ने कहा कि सभी को इस अभियान में अपनी भागीदारी करनी चाहिए। संचालन डा. अफजाल अहमद ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राएं और कालेज स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी