पर्यावरण बचाओ मतदाता जागरूकता रैली निकाली

सरसावा में नागरिक सुरक्षा संगठन सरसावा के तत्वाधान में पर्यावरण बचाओ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह एवं डिप्टी कंट्रोलर शिवराज सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:19 PM (IST)
पर्यावरण बचाओ मतदाता जागरूकता रैली निकाली
पर्यावरण बचाओ मतदाता जागरूकता रैली निकाली

सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में नागरिक सुरक्षा संगठन सरसावा के तत्वाधान में पर्यावरण बचाओ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह एवं डिप्टी कंट्रोलर शिवराज सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंगलवार को संगठन कार्यालय से शुरू की गई रैली में डीएवी हाईस्कूल सरसावा, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर एवं स्लोगन लिखी तख्तियों से पर्यावरण बचाओ एवं मतदाता जागरूकता पर अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील की। बताया कि हर व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करें और देश को सुयोग्य प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करे। घर-घर मोहल्ला एवं शहर को हमेशा स्वच्छ रखने। साथ ही विद्यार्थी पौधरोपण के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे थे। रैली जब कीर्ति स्तंभ झंडा चौक पर पहुंची तो थानाध्यक्ष ने पौधे रोपने व उनके रखरखाव पर बल दिया। कहा कि हर व्यक्ति को जीवन में एक बार एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। डिप्टी कंट्रोलर शिवराज सिंह व प्रभागीय वार्डन सरदार अवतार सिंह न कहा कि रैली का उद्देश्य जनमानस को जागरूक करना है।

कार्यक्रम का संचालन पोस्ट वार्डन दिनेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन शाह आलम, उपप्रभागीय वार्ड नं देशबन्धु शर्मा, स्टाफ ऑफिसर संजीव अग्रवाल, मा. शमशेर सिंह, डा. डीके चौधरी, आईसीओ संजय शर्मा, मास्टर ट्रेनर श्याम पाल, पोस्ट वार्डन सुरेंद्र कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डन आदित्य सैनी, सेक्टर वार्डन रविद्र कुमार, अनिल कुमार, रजा जैदी, रवि चौधरी, अनिल कुमार सैनी, दीक्षांत शर्मा, मयंक कुमार, ममता शर्मा, रजनी शर्मा, डा प्रेम सैनी, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी