साठे धान लगाने में व्यस्त हो गए हैं किसान

महंगी में गेहूं कटाई के बाद किसानों ने साठा धान की लगाई शुरू कर दी है। पिछले साल अच्छा मुनाफा कमाने से किसान उत्साह हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:59 PM (IST)
साठे धान लगाने में व्यस्त हो गए हैं किसान
साठे धान लगाने में व्यस्त हो गए हैं किसान

सहारनपुर, जेएनएन। महंगी में गेहूं कटाई के बाद किसानों ने साठा धान की लगाई शुरू कर दी है। पिछले साल अच्छा मुनाफा कमाने से किसान उत्साह हैं।

इस समय गन्ने, गेहूं व आलू की खाली हुई जमीन में अधिकांश किसानों ने साठा धान लगाना शुरू कर दिया है। पिछले साल किसानों को साठे धान में अच्छी कीमत मिलने से वह बेहद उत्साहित हैं। जिससे इस बार महंगी, बेरखेड़ी, कलसी, वजीरपुर आदि दर्जनभर गांव में सैकड़ों बीघा धान लग चुका हैं। किसानों का कहना है कि गन्ने की पर्चियां देर से आने कारण जो किसान गेहूं बोने से वंचित रह गए थे। उन्होंने अब धान लगा दिया है। वहीं पर गेहूं व आलू की जमीन भी किसानों की खाली हो रही हैं, जिसमें वे धान लगा रहे हैं। किसान बताते हैं कि साठा धान कटने के बाद फिर एक फसल धान की लेंगे। इससे दो फसल धान की हो जाएगी। पिछले साल साठे धान के दाम 2500 रुपये कुंतल से भी अधिक मिले थे, जबकि की बाद की धान की फसल बुरी तरह पिट गई थी।

बिजली की अधिकता के कारण लग रहा है साठा धान

कई सालों से किसानों को बिजली भरपूर मिल रही हैं, जिससे उनको भयंकर गर्मी व लू में भी पानी की कमी नही होने से धान की फसल में हरियाली रहती हैं। पहले बिजली कम आने के कारण जनरेटर में डीजल फूंकना पड़ता था, जिससे फसल तैयार करने में भारी लागत आती थी, लेकिन अब डीजल की कोई आवश्यकता नही है, जिससे किसान साठे धान की तरफ रुक कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी