संजय वालिया पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

जेएनएन सहारनपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी संजय वालिया को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला अध्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 07:40 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 07:40 PM (IST)
संजय वालिया पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त
संजय वालिया पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

जेएनएन, सहारनपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी संजय वालिया को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काजी इमरान मसूद ने नियुक्ति की विधिवत घोषणा की।

बाबा लाल दास रोड पर कार्यक्रम के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि सन 2007 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की स्थापना की थी ढ्ढ उन्होंने संजय वालिया को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देने पर हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वालिया एक संघर्षशील व्यक्ति हैं और आमजन की समस्याओं को लेकर दिन-प्रतिदिन संघर्ष करते हैं। उन्हें पंचायती राज संगठन का जिला अध्यक्ष बनाये जाने से जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के संघर्ष को सफलता मिलेगी। कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर व नरेश सैनी, शायान मसूद ने को बधाई देते हुए कहा कि वालिया गदनपुरा के प्रधान भी हैं की नियुक्ति से जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस के संघर्ष को मजबूती मिलेगी। जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली व शशी वालिया ने कहा कि पंचायती राज संगठन नागरिकों के पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में राजनीतिक अवसरों एवं भागीदारी का विस्तार करके जमीनी स्तर पर शक्ति में सत्ता हस्तांतरण के संदर्भ में राष्ट्रीय संचेतना जगाने हेतु नागरिकों का एक सशक्त मंच है। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, प्रवीण चौधरी, विजय शर्मा, अरविद पालीवाल, नितिन शर्मा, प्रीतम सैनी प्रधान, डॉ भरत सिंह प्रधान, अतुल वालिया प्रधान, राजेश कुमार प्रधान, अर्चित जैन, देवेंद्र राणा, अजय त्यागी, रणवीर सिंह, धर्मपाल सिंह डाकोवाली, संजय पंवार, राजू सैनी, देवेंद्र कौशिक, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, गुलशेर अल्वी, जवार अहमद, खुर्शीद, रवि सैनी, मुरसलीन मद्दा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी