संगत ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका

श्री गुरु गोविद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:02 PM (IST)
संगत ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका
संगत ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका

सहारनपुर जेएनएन। श्री गुरु गोविद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। बाद में संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। रागी जत्था भाई अलंकार सिंह, भाई दिनेश सिंह, कथावाचक भाई कुलदीप सिंह, हैड ग्रंथी भाई वीर सिंह, ग्रंथी भाई जतिदर सिंह ने कथा एवं भाई परमजीत सिंह एवं राजबीर सिंह ने गुरबानी के कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। दरबार की समाप्ति पर प्रधान स. जसबीर सिंह बग्गा ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा साहिब के बराबर में स्थित नवीन गुरुद्वारा भवन की भूमि पर संगत ने लंगर छककर वाहेगुरू का धन्यवाद किया।

कीर्तन दरबार में श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान स. जसबीर सिंह बग्गा, हरेंद्र सिंह चड्ढ़ा, हरभूपेंद्र सिंह, आईपी सिंह, प्रभजोत सिंह, सतविद्र सिंह माकन, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बग्ग, गुरविद्र सिंह कालड़ा, गुरमीत सिंह खरबंदा, प्रमिद्र सिंह सोनी, तजिद्र सिंह डंग, रघबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह, अमनदीप सिंह मदान, डा.चरनजीत सिंह आनंद, दलजीत सिंह बवेजा, गोल्डी, रिकी कोहली, दीदार सिंह सेठी, बलबीर सिंह धीर, डा.स्वर्णजीत सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह, रविद्र सिंह सुखमनी, उपेंद्रपाल सिंह थापर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी