सैनानी परिषद ने लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

लोकतंत्र सैनानी कल्याण परिषद ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करने के साथ ही लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:22 PM (IST)
सैनानी परिषद ने लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
सैनानी परिषद ने लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

जेएनएन, सहारनपुर। लोकतंत्र सैनानी कल्याण परिषद ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करने के साथ ही लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम लोकनायक जयप्रकाश नारायण को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ देश व लोकतंत्र रक्षा का संकल्प लिया गया। संयोजक व पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर व जिलाध्यक्ष बलदेव राज जोशी ने कहा कि देश पर 1975 में इमरजेंसी को थोपा गया था। संविधान का गला घोंटकर तानशाही शक्तियों ने पूरे देश को एक कैदखाना बना दिया था। ऐसे समय में लोकतंत्र सैनानियों ने संविधान में प्रदत्त लोकतंत्र को बचाने के लिए कुर्बानियां दी थी। साथ ही जेलभरों आंदोलन चलाया था, जिसके परिणाम स्वरूप सरकार को इमरजेंसी हटानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को यदि खतरा होगा तो लोकतंत्र के सिपाही जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान प्रेम सिंह भंडारी, निसार सिद्दीकी, राजेन्द्र अटल, अनवर खान, जमाल गौरी, खुर्शीद, तहसीन, अब्दुल समद, यूसुफ अहमद जमाल आदि मौजूद रहे।

------------

सामुदायिक केन्द्र पर मिले मानसिक रोगियों को दवाईयां

जासं सहारनपुर: घौंसला दिव्यांग सेवा समिति ने कस्बा बेहट के ब्लाक सढौली कदीम सामुदायिक केन्द्र पर मानसिक रोगियों का इलाज व दवाईयों को वितरण तथा दिव्यांग पेंशन एक हजार और दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष को ज्ञापन देकर समिति अध्यक्ष भोपाल सिंह ने कहा कि सामुदायिक केन्द्र पर उपचार व दवाईयां नहीं मिलने से मानसिक रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मनीष भाटला, नवीन कुमार, नौशाद, निसार, रेखा, फातिमा, सोनिया, जगदीश, राजकुमार, कलाशो, कविता, शमशीदा बालेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी