सहारनपुर में 1344 लोगों को लगा टीका, 20 डेंगू के मरीज मिले

जिले में हर व्यक्ति को वैक्सीन देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसलिए रोजाना हजारों लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग की अपेक्षा पर जिले के लोग खरे नहीं उतर रहे हैं। कम संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:43 PM (IST)
सहारनपुर में 1344 लोगों को लगा टीका, 20 डेंगू के मरीज मिले
सहारनपुर में 1344 लोगों को लगा टीका, 20 डेंगू के मरीज मिले

जेएनएन, सहारनपुर। जिले में हर व्यक्ति को वैक्सीन देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसलिए रोजाना हजारों लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग की अपेक्षा पर जिले के लोग खरे नहीं उतर रहे हैं। कम संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी मात्र 1344 लोग ही टीका लगवाने के लिए पहुंच सके। उधर, डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी 20 डेंगू के मरीज मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि लोगों को वैक्सीन के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि वैक्सीन के क्या फायदे है। बावजूद इसके लोग टीका लगवाने में कम रूचि ले रहे हैं। कोरोना वायरस को जिले से जड़ से खत्म करने के लिए रोजाना चार हजार के आसपास लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। ढाई माह से एक भी कोरोना का केस नहीं मिला है। डीएम ने बताया कि दूसरी लहर में 441 लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान चली गई थी। 32 हजार 900 लोग पाजिटिव हो गए थे। हालांकि 32 हजार 459 लोग ठीक भी हो गए है। अब जिले में एक भी कोरोना का केस नहीं है। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि लोग नियमों का पालन करते रहे। वहीं, डेंगू को लेकर भी डीएम लगातार मानिटरिग कर रहे हैं। 49 केंद्रों पर चला टीकाकरण अभियान

जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि जिले में गुरुवार को 49 केंद्र टीकाकरण के लिए बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 21 हजार 500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि यहां पर 1344 लोग ही टीका लगाया जा सका।

chat bot
आपका साथी