पश्चिम बंगाल से लौटे साहब सिंह का स्वागत

छुटमलपुर में पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव से वापस लौटने के बाद भाजपा के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा साहब सिंह पुंडीर का स्वागत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:10 PM (IST)
पश्चिम बंगाल से लौटे साहब सिंह का स्वागत
पश्चिम बंगाल से लौटे साहब सिंह का स्वागत

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव से वापस लौटने के बाद भाजपा के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा साहब सिंह पुंडीर का स्वागत किया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान ने पश्चिम बंगाल की कुलतली विधान सभा में चुनाव प्रभारी बनाया गया था। पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का प्रयास किया है।

पृथ्वी दिवस की जानकारी दी

छुटमलपुर: कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में आनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षिका अंजली आर्य ने बच्चों को पृथ्वी दिवस की जानकारी दी। बताया कि यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जाता है, जो 22 अप्रैल 1970 में सबसे पहले अमेरिकी नागरिक गेराल्ड ने शुरू किया था। उन्होंने अदीबा जैद आदि बच्चों को उत्साह पूर्वक स्वयं को पृथ्वी बनाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया।

बेटे की बरामदगी की मांग

जड़ौदापांडा: थाना क्षेत्र के गांव झबीरन निवासी भोपाल पुत्र रामजस ने थाने में दी तहरीर में बताया कि तीन दिन पूर्व उसका बेटा बिना बताए घर से कही चला गया। पिता ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी रणबीर सिह का कहना है कि गुमशुदगी की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गन्ने की फसल जली, नुकसान

जंधेड़ी: क्षेत्र के गांव गुडंब निवासी किसान मुकेश पुत्र अमर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके खेत में खडी गन्ने की फसल विद्युत लाइन से उठी चिगारी फसल पर गिर गई, जिससे उसकी डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीडित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

चरस तस्कर गिरफ्तार

चिलकाना: हल्का इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार व उसकी टीम ने दुमझेड़ा नदी के पुल से गंगोह के मोहल्ला गुजरान निवासी आरिफ पुत्र ताहिर तथा मुर्सलीन पुत्र मंजूरा को 240 ग्राम अवैध चरस ले जाते गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी