व्यक्ति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करता है आरएसएस

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य ने स्वयंसेवकों को बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी सफल होगा जब प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण में बताई बातों को आत्मसात कर अपने जीवन व समाज सुधार में प्रयोग करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:36 PM (IST)
व्यक्ति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करता है आरएसएस
व्यक्ति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करता है आरएसएस

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य ने स्वयंसेवकों को बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण में बताई बातों को आत्मसात कर अपने जीवन व समाज सुधार में प्रयोग करें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दिया जाने वाला प्रशिक्षण व्यक्ति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करता है। प्रशिक्षण के बाद स्वयंसेवक देश-समाज के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेदपाल आर्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहारनपुर महानगर के 7 दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग में बोल रहे थे। दिल्ली रोड स्थित दिशा भारती कालेज में आयोजित शिक्षा वर्ग में 95 शिक्षार्थियों ने सात दिन की साधना में सहभाग किया। इस दौरान वर्ग के माध्यम से संघ की प्राथमिक जानकारी दी गई वर्ग में उन्हें प्रतिदिन संघ स्थान पर प्रार्थना के बाद शारीरिक शिक्षा, व्यायाम, खेल, बौद्धिक के साथ-साथ स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व, समझदारी समर्पण का भाव व देश भक्ति की भावना की बातें बताई गयी। शिक्षार्थियों को छोटे से लेकर बड़े विषय पर चितन करना, अपना कर्तव्य समझना पूरी दुनिया के लोग हिन्दुत्व की ओर आकृष्ट हो रहे हैं, क्योंकि हिन्दू का अर्थ है। हीनता से दूर रहने वाला आदि की जानकारी दी गई। वर्ग समापन के अवसर पर अध्यक्षता रविदास मंदिर गदी मुल्क के महंत शिरोमणि अनिल थापा ने की। वर्ग का संचालन टोली विभाग प्रचारक प्रवीर, सर्व व्यवस्था प्रमुख अशोक बंसल, देवेन्द्र, वर्ग कार्यवाह दिलीप चुंग, अरविन्द, महानगर प्रचार प्रमुख राजीव अग्रवाल, चेतन शर्मा, विपिन कुमार, राकेश मक्कड़, भारतभूषण, रजत जैन, हरीश, सचिन, हिमांशु, कालूराम, डा. नीलकमल, महानगर प्रचारक ने किया।

chat bot
आपका साथी