शोभित विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित

गंगोह में शोभित विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:02 PM (IST)
शोभित विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित
शोभित विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में शोभित विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

विश्वविद्यालय के सेमिनार हाल में कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा संबंधित नियम, कानून आदि की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

कुल सचिव डा. महीपाल सिंह ने उपस्थित सभी लोगों से नियमों का पालन करने के अलावा अन्य को भी जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डा. श्रीकांत गुप्ता ने भी इस संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. मदन कौशिक, प्रो. तरूण शर्मा, डा. प्रशांत कुमार, रामजानकी यादव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों एवं स्कूलों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें पोस्टर प्रजंटेशन, गायन प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता आदि प्रमुख रहे।

गायन प्रतियोगिता में अवनीश, पीयुष, समरीन एवं शिवम ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह स्लोगन लेखन में आशीष कुमार एवं पीयूष शर्मा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी