ट्रैक्टर ट्रालियों से सुभाष चौक पर लगा जाम

देवबंद (सहारनपुर) :गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां जी का जंजाल बनी हुई है। गन्ने से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:44 PM (IST)
ट्रैक्टर ट्रालियों से सुभाष चौक पर लगा जाम
ट्रैक्टर ट्रालियों से सुभाष चौक पर लगा जाम

देवबंद (सहारनपुर) :गन्ने से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियां जी का जंजाल बनी हुई है। गन्ने से लदी कई ट्रैक्टर-ट्रालियों के आपस में उलझ जाने के चलते सोमवार को करीब एक घंटे तक सुभाष चौक पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

शुगर मिल में इन दिनों गन्ने की भरपूर आपूर्ति जारी है, जिसके चलते क्षेत्र की सड़कों पर गन्ने से भरी ट्रेक्टर-ट्रालियां, भैंसा-बोगी आदि का आवागमन चौबीस घंटे बना हुआ है। मजनूवाला रोड व रणखंडी रोड से भी बड़ी संख्या में ट्रेक्टर-ट्राली गन्ना लेकर गुजर रही है। सोमवार दोपहर सुभाष चौक पर गन्ने से भरी ओवरलोड कई ट्रेक्टर-ट्रालियां आपस में उलझ गई। दोनों ओर ट्रेक्टर-ट्रालियां रुक जाने से लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं छुट्टी के बाद स्कूलों से लौट रहे बच्चों के वाहन भी जाम में करीब एक घंटे तक फंसे रहे। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया और लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी