खोदी गई सड़कों पर बना कीचड़, लोग परेशान

सहारनपुर जेएनएन। नगर निगम की अमृत पेयजल योजना सड़क दूधली वासियों के लिए मुसीबत बन गई है। पेयजल लाइन क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:17 PM (IST)
खोदी गई सड़कों पर बना कीचड़, लोग परेशान
खोदी गई सड़कों पर बना कीचड़, लोग परेशान

सहारनपुर जेएनएन। नगर निगम की अमृत पेयजल योजना सड़क दूधली वासियों के लिए मुसीबत बन गई है। पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़कों में बारिश से जलभराव व कीचड़ बन जाता है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही है। वार्ड पांच के सड़क दूधली में करीब एक वर्ष पूर्व पेयजल के लिए सड़कों और रास्तों की खुदाई कर नगर निगम द्वारा पाइप लाइन डाली गई। इसके बाद कई सड़कों की मरम्मत नहीं करने के कारण बारिश से गाड़ों के चौक के आस-पास और मदीना मस्जिद और आंबेडकर भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर कीचड़ बन गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों हाजी शमशाद, वहदूद, महबूब, मुखिया सादिक आदि का कहना है कि जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना तक दुश्वार हो गया है। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से बच्चों और नमाजियों को मस्जिद आने जाने के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है।

इस संबंध में प्रोजेक्ट इंचार्ज गौरव सिंह का कहना है कि बारिश और लॉकडाउन के कारण दिक्कत आ रही है। शीघ्र ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी