जनसमस्याओं के निराकरण के लिए रालोद ने दिया धरना

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं व मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। बाद में एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:16 PM (IST)
जनसमस्याओं के निराकरण के लिए रालोद ने दिया धरना
जनसमस्याओं के निराकरण के लिए रालोद ने दिया धरना

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं व मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। बाद में एसडीएम ने धरना स्थल पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय मांग पत्र लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार को खूब कोसा।

हकीकत नगर धरना स्थल पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमरतोड़ महंगाई ने त्राहि त्राहि मचाई हुई हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के अलावा खाद्य पदार्थों के दामों में बेहताशा वृद्धि ने जीना दुश्वार कर दिया है। चार महीने के बाद विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसानों व नौजवानों के साथ छलावा, कर रही है और साढ़े चार साल पूरे होने पर अपनी असफलताओं का उत्सव मना रही है। रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर ने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का 14 हजार करोड़ रुपये बकाया है। अपनी मांगों को लेकर किसान भाई दस महीने से सड़कों पर बैठे हुए है कोई सुनवाई नहीं है। प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह ने गन्ना मूल्य 450 रुपये कुंतल करने की मांग की। महिला ब्रिगेड की प्रभारी आरती शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिला उत्पीड़ने के मामलों में बेहताशा वृद्धि हुई है। इसकी जितनी निन्दा की जाए कम है।

धरना प्रदर्शन में रिकू सोनकर, चौधरी अरविद मलिक, सपन कुमार, सलमान प्रधान, नरेंद्र सिरोही, आसिफ पार्षद, नेकीराम, शेख ह़िफस, कमल सोनकर, अकीदत, मेहरुद्दीन, आरिफ, भूरा, राहुल, शाईस्ता बेगम, अंजलि, हीना, गुलशन, नूरबानो, रेहाना, महबूबा, ज्योति,खुशबू, रोशनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी