डिमेंशिया के बारे में सही जानकारी ही उपचार संभव: अंशिका

नानौता में मंगलवार को विश्व अल्जाइमर्स दिवस पर सीएचसी में जिला सामुदायिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई जहां वक्ताओं ने अल्जाइमर्स तथा डिमेंशिया जैसी बीमारियों के लक्षणों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:17 PM (IST)
डिमेंशिया के बारे में सही जानकारी ही उपचार संभव: अंशिका
डिमेंशिया के बारे में सही जानकारी ही उपचार संभव: अंशिका

सहारनपुर, जेएनएन। नानौता में मंगलवार को विश्व अल्जाइमर्स दिवस पर सीएचसी में जिला सामुदायिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई, जहां वक्ताओं ने अल्जाइमर्स तथा डिमेंशिया जैसी बीमारियों के लक्षणों की जानकारी दी। इस अवसर पर साइकोलॉजिस्ट देवेंद्र सिंह ने रोजमर्रा की चीजों को भूल जाना, घटनाओं को भूलना, व्यवहार में परिवर्तन तथा लोगों से मेलजोल करने में परेशानी होना आदि समस्याओं को नियमित जीवनशैली से रोके जाने की बात कही। साइकोलॉजिस्ट अंशिका सिंह ने कहा कि डिमेंशिया के बारे में सही जानकारी ही सही निदान व उपचार है।जिसका उचित समय पर परामर्श द्वारा इलाज किया जा सकता है। इस दौरान जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के मुदस्सर अली, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चमन सिंह, बीपीएम राजीव पुण्डीर, बीसीपीएम अशोक कुमार, तिरसपाल, रूमा, सुनीता, भावना, मिथलेश तथा अनिता आदि रहे।

ब्राह्मंण समाज से एकजुटता का आह्वान

देवबंद : परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक ने ब्राह्मण समाज से एकजुटता का आह्वानकिया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी पार्टी ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगी उसे जी जान से चुनाव लड़ाया जाएगा।

मंगलवार को जारी बयान में रोहित कौशिक ने कहा कि जिस तरह ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में अपनी एकता दिखाई है। उसी तरह आगे भी समाज एकजुट होकर राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास कराता रहेगा। उधर, शुभम वत्स ने कहा कि मुजफ्फरनगर ब्राह्मण सम्मेलन में सहारनपुर जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने शिरकत कर अपनी एकजुटता दिखाई है। उन्होंने समाज के लोगों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का आह्वान भी किया।

chat bot
आपका साथी