गुरु ज्ञान से ही प्राप्त होती है सही दिशा व शिक्षा

रामपुर मनिहारान भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर 21 गुरु संत महात्माओं को शाल औढ़ाकर सम्मानित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:41 PM (IST)
गुरु ज्ञान से ही प्राप्त होती है सही दिशा व शिक्षा
गुरु ज्ञान से ही प्राप्त होती है सही दिशा व शिक्षा

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान: भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर 21 गुरु संत महात्माओं को शाल औढ़ाकर सम्मानित किया है।

शनिवार को गांव पिलखनी में हुए कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने 21 गुरुओं संत महात्माओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्ग के लोगों को सम्मान देने का कार्य करती है। कार्यक्रम में सम्मानित गुरुओं द्वारा सम्मान दिए जाने पर भाजपा विधायक का आभार जताया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद पवार, ब्लाक प्रमुख विजयपाल सिंह, संजय चेयरमैन,बीरम सिंह, काफी लोग मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, सरसावा: बाबा बंशीवाले के ब्रह्मालीन होने के बाद सौराना में बाबा के आश्रम में क्षेत्र व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने बाबा के चित्र पर पुष्प चढ़ा उनसे आशीर्वाद लिया। इसके अलावा शांती कुंज हरिद्वार से जुड़े युग चेतना केन्द्र शक्ति पीठ वैष्णो धाम मंदिर, चीनी मिल शिव मंदिर आदि मे गुरु पूजन के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

संवाद सूत्र अंबेहटा: नगर के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थान श्री अजीत सिंह सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक गौरव मित्तल व प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने किया। कालेज आचार्यो ने कहा कि गुरू सदैव सच्चा मार्गदर्शक होता है। अध्यक्षता पवन सैनी व संचालन सुरेन्द्र कुमार वत्स ने किया। इस दौरान सुधीर कुमार मित्तल, विश्वदीपक मित्तल, अश्वनी कुमार मित्तल,राजकुमार खुराना, वेदभूषण गुप्ता, रामपाल शर्मा, विजय कपिल, प्रभात शर्मा, अनिता देवी, रियल धीमान, मोनिका सैनी आदि ने भी गुरू महत्ता पर प्रकाश डाला।

नानौता: शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह तथा मण्डलाध्यक्ष मनोज राणा ने क्षेत्र के जम्बुगढ़ गांव स्थित श्री सतगुरु समनदास चेरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में पहुंचकर स्वामी श्री ऋषिदास जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

वहीं गंगोह रोड स्थित सनातन धर्म धर्मशाला में डीसीडीएफ चैयरमैन एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार पुण्डीर तथा प्रमोद राणा ने प. मोहित शर्मा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवीन चौधरी, मण्डलाध्यक्ष मनोज राणा, मेहर सहगल, पंकज चौधरी, प्रधान प्रमोद,आशीष ढींगरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी